चौथे दिन भी सरैया डिस्टिलरी में डटी रही पंजाब विजिलेंस टीम, दस्तावेजों की जांच जारी

by

चंडीगढ़ /गोरखपुर। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की संपत्ति की जांच में आयी पंजाब विजिलेंस टीम मंगलवार को भी सरैया डिस्टिलरी में पूरे दिन बनी रही।

सात घंटे तक चली छानबीन में दस्तावेजों की जांच-पड़ताल हुई। कई अभिलेखों की फोटो कापी कराई गई।जांच को गोपनीय बनाए रखने के लिए परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। ।

मंगलवार को पंजाब विजिलेंस की टीम दोपहर में डिस्टिलरी पहुंची और शाम तक वित्तीय और उत्पादन से जुड़े अभिलेखों की गहन छानबीन करती रही। जांच के दौरान अधिकारियों ने साफ निर्देश दिया था कि कोई बाहरी व्यक्ति या कर्मचारी जांच प्रक्रिया में हस्तक्षेप न करे।

डिस्टिलरी परिसर को पूरी तरह से खाली करा दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, कुछ नई फाइलें टीम के कब्जे में ली गईं और उनकी फोटो कापी कराई गई। पंजाब विजिलेंस टीम की यह कार्रवाई शनिवार से लगातार चौथे दिन जारी रही है। पहले दिन पांच घंटे,रविवार और सोमवार को क्रमशः नौ और आठ घंटे तक छानबीन की गई।

विजिलेंस टीम की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है। आय से अधिक संपत्ति केस में डिस्टिलरी के आर्थिक रिकॉर्ड को अहम कड़ी मानते हुए प्रत्येक पन्ने की बारीकी से जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग भी सतर्क है। बताया जा रहा है कि बुधवार को भी यह कार्रवाई जारी रहती है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर की सडक़ों पर कर्मश्यिल वाहन बिना नंबर पलेटों के शरेआम दौड़ रहे पुलिस अधिकांश तौर पर दोपहिया वाहनों के चलान काट कर अपने फर्ज की कर रही इतिश्रि

गढ़शंकर। तहसील गढ़शंकर की बिभिन्न सडक़ों पर कर्मश्यिल वाहन बिना नंबर पलेटों के शरेआम घूम रहे है। लेकि पुलिस ज्यादातर दो पहिया वाहनों के चलान काट कर यातायात नियमों को लागू करने के लिए...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना व हरोली में मुकेश अग्निहोत्री के जोरदार स्वागत : उप मुख्यमंत्री बनने के बाद मुकेश अग्निहोत्री के आने गृह जिले व आपने हल्के में पहुँचने पर हुई फ़ूलों की वर्षा

ऊना : हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आज अपने गृह जिला ऊना पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन पर जमकर फूल बरसाएं और जगह उन्हें लोगो ने फूलमालाएं...
article-image
पंजाब

एनकार्ड की बैठक में नशा मुक्त समाज के सृजन के लिए हुआ अहम विचार-विमर्श : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की कारगुजारियों पर विचार-विमर्श

एस.डी.एम्ज को नशा जागरुकता संबंधी बनाई गई सब डिविजनल कमेटियों को एक्टिव करने के दिए निर्देश होशियारपुर, 27 अगस्त: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा...
article-image
पंजाब

गऊशाला बाजार होलसेल मार्किट की ओर से आयोजित समागम में कैबिनेट मंत्री जिंपा ने की शिरकत : व्यापारी वर्ग समाज का अहम हिस्सा: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 29 नवंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज का अहम अंग है और देश व प्रदेश की आर्थिकता की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!