दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और बच्चे की मौत, लोगों ने निकाले शव …पेड़ से टकराई कार

by

अमृतसर  : अमृतसर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं, जिनमें पति, पत्नी और उनका मासूम बच्चा भी शामिल है।

हादसा अटारी रोड पर हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बेकाबू हो गई और पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया।

हादसे के तुरंत बाद आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और किसी तरह तीनों के शव बाहर निकाले और जख्मी व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने पर थाना घरिंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक गांव लाहौरी मल्ल के पास एक निहंग सिंह अपनी पत्नी, बच्चे और एक अन्य व्यक्ति के साथ कार में कस्बा घरिंडा किसी काम से जा रहा था। बारिश का मौसम होने के चलते गांव भकना के पास पहुंचने पर अचानक से कार निहंग सिंह से बेकाबू हो गई। कार की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वह सीधा जाकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इससे कार सवार निहंग सिंह, उसकी पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान करवाई जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कम दृष्टि वाले विद्यार्थियों को मिले नजर के चश्मे, रोटरी क्लब होशियारपुर का सराहनीय प्रयास

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : रोटरी क्लब मिड टाउन के सामाजिक कल्याण प्रोजेक्ट ‘रिसाइट विजन’ के तहत रोटरी क्लब होशियारपुर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एलिमेंट्री बुलावाड़ी के कम दृष्टि वाले विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब

दम्पति अकाली नेता ने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया

नंगल : माननीय मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान की सरकार के दो महीने की सरकार के कामकाज एवं हलका विधायक जय किशन रौड़ी से प्रभावित होकर हलका गढ़शंकर के गांव गोंगों के दम्पति...
article-image
पंजाब

दुष्कर्म शिकायत में नाम आने पर एसजीपीसी ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित

श्री अकाल तख्त साहिब के एडिशनल हेड ग्रंथी भाई मलकीत सिंह और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के ड्राइवर मोहन सिंह के नाम शिकायत में शामिल; फ्लाइंग विभाग करेगा जांच अमृतसर। बहरीन की एक महिला...
Translate »
error: Content is protected !!