ठगे 31 लाख रुपये….नकली शेंगेन वीजा थमाने वाला एजेंट पंजाब से गिरफ्तार

by

दिल्ली। आईजीआई थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले एजेंट रविंदर सिंह उर्फ लल्ली को गिरफ्तार किया है। रविंदर पर आरोप है कि इसने दो युवकों को नकली शेंगेन वीजा के जरिये स्वीडन भेजने की कोशिश की थी।

दोनों युवकों से इसने 31 लाख रुपये में विदेश भेजने का सौदा किया था। आईजीआई जिला पुलिस अतिरिक्त आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि 20 मई की रात को पंजाब के होशियारपुर के दुगरी गांव के रहने वाले दो चचेरे भाई, तरनवीर सिंह और गगनदीप सिंह आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचे।

दोहा के रास्ते राेम जाने की थी तैयारी

दोनों के पास भारतीय पासपोर्ट थे और वे दोहा (कतर) के रास्ते रोम जाने की तैयारी में थे, लेकिन जब उनके दस्तावेजों की जांच की गई, तो उनके पासपोर्ट में लगा शेंगेन वीजा नकली पाया गया।

इसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।दोनों युवकों ने बताया कि उनके स्वजन स्वीडन में अच्छी कमाई कर रहे हैं, जिसके चलते वे भी वहां जा रहे थे।

उन्होंने अपने एक स्वजन के जरिये एजेंट रविंदर सिंह उर्फ लल्ली से संपर्क किया। लल्ली ने 31 लाख रुपये के बदले उन्हें रोम के रास्ते स्वीडन पहुंचाने का वादा किया। उसने उनके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज लिए और शेंगेन वीजा और फ्लाइट टिकट की व्यवस्था की।

एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच में पकड़े गए

लल्ली के कहने पर दोनों युवक दिल्ली पहुंचे और महिपालपुर के एक होटल में ठहरे। वहां लल्ली के साथी अभिनेश सक्सेना ने उन्हें उनके पासपोर्ट सौंपे, जिनमें वीजा लगा था, लेकिन एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन क्लियरेंस के दौरान उन्हें पकड़ लिया गया।

जांच में एक और नाम कमलकांत सुरेशबाबू झा का सामने आया। कमलकांत ने अहमदाबाद के वीएफएस आफिस में दोनों युवकों की बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन और दस्तावेजों की प्रक्रिया को कराया था।

जब वीएफएस में उनके वीजा आवेदन खारिज हो गए, तो कमलकांत ने अपने साथियों के साथ मिलकर नकली स्वीडन वीजा की व्यवस्था की। कमलकांत और अभिनेश सक्सेना को भी पुलिस ने दिल्ली में उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी कर एजेंट को पंजाब से पकड़ा

लल्ली को पकड़ना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। पंजाब में उसके संभावित ठिकानों पर कई छापेमारी की गई, लेकिन वह हर बार बच निकलता था।

आखिरकार आईजीआई थाना प्रभारी विरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में गठित टीम ने स्थानीय जानकारी और तकनीकी निगरानी के जरिये लल्ली को पंजाब में उसके ठिकाने से धर दबोचा गया।

पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। लल्ली के बैंक खातों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या वह अन्य समान मामलों में भी शामिल है। इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच तेजी से चल रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए जन्म दिन पर बूक्ष मुहिंम अहम योगदान डाल रही: चन्नी

गढ़शंकर: आम आदमी पार्टी गढ़शंकर वलंटियरों दुारा जन्म दिवस पर बृक्ष चलाई जा रही मुहिंम तहत आज आम आदमी पार्टी के नेता जगतार सिंह कितनां ने अपने साथियों दुारा मार्केट कमेटी गढ़शंकर की पार्क...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

निर्मम हत्या का एक आरोपी ग्रिफतार, देसी कट्टा पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद, दूसरे की तलाश जारी : डल्लेवाल के तेईस वर्षीय युवक के रजिंद्र उर्फ रवि की हत्या के मामले में हिमाचल पुलिस की बड़ी करवाई

तेईस वर्षीय युवक की जंगल में की गई निर्मम हत्या के मामले में हिमाचल पुलिस ने एक आरोपी का ग्रिफतार किया ग्रिफतार अरोपी के पास से एक देसी कट्टा पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

PM मोदी के सलाहकार होंगे तरुण कपूर :1987 बैच के हिमाचल कैडर के IAS अधिकारी

एएम नाथ। शिमला :  हिमचल कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी रहे तरुण कपूर को PM नरेंद्र मोदी के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। अपॉन्टमेंट कमेटी के अप्रूवल के बाद...
article-image
पंजाब

अवैध इमिग्रेशन 15 एजेंटों पर एफआईआर: तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पिछले दिनों अमेरिका से डिपोर्ट हुए युवाओं में बड़ी संख्या उन युवाओं की है जो अवैध इमिग्रेशन एजेंटों के झांसे में आकर धोखाधड़ी का शिकार हुए। इन्हीं युवाओं की वतन वापसी के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!