8 घंटे ड्यूटी ही देंगे अब HRTC के ड्राइवर व कंडक्टर : तय समय के बाद अड्डे पर खड़ी कर देंगे बसें

by

शिमला :   एचआरटीसी कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एचआरटीसी ड्राइवर व कंडक्टर पहली अगस्त से वर्क टू रूल के तहत केवल आठ घंटे ही ड्यूटी करेंगे।

आठ घंटे पूरे हो जाने के बाद वह अड्डों पर अपनी बसों को खड़ा कर देंगे। बीते रोज प्रबंधन के साथ बैठक बेनतीजा रहने के बाद यूनियन ने यह निर्णय लिया है।

कर्मचारी केवल वर्क टू रूल के तहत ड्यूटी करेंगे। न चक्का जाम किया जाएगा न ही आंदोलन। ओवर टाइम नहीं किया जाएगा। एचआरटीसी चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने वीरवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम मुख्यालय के बाहर गेट मीटिंग के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि निगम के चालकों व परिचालकों ने कई बार मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, निगम के प्रबंध निदेशक को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे हैं। प्रबंधन उनकी मांगों पर गौर ही नहीं करता। 11 जुलाई को निगम प्रबंधन को नोटिस देकर 31 जुलाई तक मांगें पूरी करने को कहा गया था। लेकिन प्रबंधन हर बार की तरह केवल उन्हें आश्वासन ही दे रहा है। यूनियन ने कहा कि चालकों व परिचालकों को पिछले पांच साल का नाइट ओवर टाइम नहीं मिला है। संशोधित वेतनमान के एरियर की 50 हजार की किस्त अन्य विभागों के कर्मचारियों को मिल गई है। केवल एचआरटीसी को ही नहीं दी गई है। नाइट ओवर टाइम का 100 करोड़ रुपये की देनदारी हो गई है। वेतन भी माह की 10 तारीख के बाद आ रहा है। मेडिकल भत्ते भी चालक परिचालकों को नहीं दिए जा रहे हैं। पेंशनरों को अभी तक मासिक पेंशन नहीं मिली है। ऐसे में सरकार चालक परिचालकों के वित्तीय लाभ जारी नहीं करती है तो यह चालक परिचालक सिर्फ 8 घंटे की ही ड्यूटी देंगे। इससे प्रदेश में यदि यात्री प्रभावित होते हैं तो इसके लिए सरकार व निगम जिम्मेवार होगा।

HRTC के कर्मचारियों की प्रमुख मांगें :.रात्रि भत्ते की लंबित अदायगी करना, लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी की जाए, .संशोधित वेतनमान का 50 हजार एरियर दिया जाए, डीए की लंबित किस्तों को जारी किया जाए।

  • वेतन व पेंशन पहली तारीख को जारी की जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर-मणिमहेश मार्ग नहीं हुआ अवरूद्ध-एसडीएम भरमौर : दुनाली में भूस्खलन के कारण मणिमहेश मार्ग के अवरुद्ध बारे खबरें पूर्णतया झूठ

एएम नाथ। चंबा 11 जुलाई  :  जिला चंबा में भरमौर-मणिमहेश मार्ग पूर्णतया बहाल है तथा इस इस संबंध में दुनाली नामक स्थान पर भूस्खलन के कारण मणिमहेश को जाने वाले मार्ग के अवरुध होने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलगाम हमले में पकड़े गए मददगारों ने किए सनसनीखेज खुलासे

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है. इस दिल दहला देने वाले हमले में आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 निर्दोष लोगों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ED का दावा : जेल के अंदर एक स्विमिंग पूल की मांग कर रहे जेल के अंदर एक स्विमिंग पूल की मांग कर रहे

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के जेल के अंदर एक स्विमिंग पूल की मांग कर रहेकी अंतरिम मेडिकल जमानत की अवधि बढ़ाने का विरोध करते हुए ED ने दावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशामुक्त ऊना अभियान के तहत सिहांणा पंचायत ने कहा नशे को न जिन्दगी को हां – परवेश रत्न

ऊना, 6 अक्तूबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहांणा में हर घर दस्तक अभियान चलाया गया जिसमें नशे को न जिन्दगी को हां का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। नायब...
Translate »
error: Content is protected !!