सेवानिवृत्त ASI ने NRI से की साढ़े 13 करोड़ की ठगी : हरियाणा में फैक्ट्री लगाने का दिया झांसा

by

अमृतसर । एनआरआई परमिंदर सिंह और उनके 93 वर्षीय पिता सुरजीत सिंह ने पंजाब पुलिस के सेवानिवृत एएसआइ लाल बहादुर और उसके बेटे विश्वजीत पर 13.50 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता ने डीजीपी गौरव यादव और सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपित ने उन्हें हरियाणा के सोनीपत के कुंडली बार्डर पर पुरानी कारें डंप करने के नाम पर फैक्ट्री लगाने का झांसा देकर यह राशि ठगी है।

मामले की पैरवी कर रहे वकील नवीन महाजन ने बताया कि शिकायत के साथ सभी दस्तावेज और पैसे के लेनदेन के सुबूत पुलिस को सौंपे गए हैं। यूके निवासी सुरजीत सिंह गिल ने बताया कि वह अमृतसर के रंजीत एवेन्यू के ई ब्लाक में रहते हैं और एएसआइ लाल बहादुर के साथ उनकी दोस्ती थी।

लाल बहादुर ने अपने बेटे के साथ मिलकर उन्हें फैक्ट्री लगाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने अपनी और अपने बेटे की कमाई का 13.50 करोड़ रुपये उन्हें दे दिया। दोनों ने कुछ समय बाद सोनीपत के कुंडली बार्डर के पास जमीन खरीदने की बात कहते हुए पैसे लिए थे।

शक होने पर जब उन्होंने हरियाणा स्थित कुंडली में खरीदी गई जमीन के दस्तावेज जांचे तो पता चला कि वह जगह खरीदी नहीं गई बल्कि दिल्ली निवासी ईश्वर चंद और सतीश कुमार शर्मा के नाम पर लीज पर है। वकील नवीन महाजन ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ कुडली थाने में इसी वर्ष धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज है।

एक एफआईआर करोल बाग नई दिल्ली निवासी ईश्वर चंद्र के बेटे सतीश चंद्र ने दर्ज करवाई हैं। वहीं, लाल बहादुर ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। हरियाणा में दर्ज की गई एफआइआर के संबंध में कहा कि उन्होंने हाई कोर्ट से जमानत ले रखी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Sanjeev Arora Urges Punjab Govt

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 14 :Expressing deep concern over the ongoing strike by sanitation workers employed in various municipal councils and corporations across Punjab, Sanjeev Arora, president of Bharat Vikas Parishad and a prominent social worker,...
article-image
पंजाब

पेपर मिल दुआरा पराली तूड़ी जलाने के खिलाफ सैला खुर्द में मुख्य सड़क पर तीन घंटे लोगो ने लगाया जाम

सैला खुर्द – पेपर मिल सैला खुर्द में ईंधन के रूप में जलाए जा रहे फसलों की वेस्टेज पराली और तूड़ी आदि जोकि पशुओं के चारे के लिए इस्तेमाल किया जाता है । इसे...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा श्री खाटू श्याम – सालासर बालाजी, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए शुरू होंगी बसें

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल करेंगे बसें रवाना रौशन ग्राउंड होशियारपुर से जाएंगी 15 बसें, डिप्टी कमिश्नर ने लिया तैयारियों का जायजा होशियारपुर, 10 अगस्त : पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

भाखड़ा नहर में कार गिरी : कार सहित 3 पानी के तेज बहाव में बहे ,1 को नहर से सुरक्षित निकाला

नंगल : एमपी कोठी के निकट भाखड़ा नहर में एक कार गिरी तो कार सहित तीन व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गए, जबकि एक व्यक्ति को नहर से सुरक्षित निकाल लिया गया...
Translate »
error: Content is protected !!