श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन होशियारपुर मेंऐतिहासिक 1101 कुण्डीय रुद्र कोटि महायज्ञ करवाया जा रहा : स्वामी उदय गिरी जी

by

* 19 फरवरी 2026 से आरम्भ हो रहे ऐतिहासिक 1101 कुण्डीय रुद्र कोटि महायज्ञ में हर तरह से सहयोग करें और और यज्ञ में यजमान बने ,: स्वामी उदय गिरी जी
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में सावन माह के 40 दिवसीय समागम के चलते आज स्वामी उदय गिरी जी के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग से धार्मिक समागम का आयोजन किया गया इस अवसर पर पहले भक्तजनों की ओर से रुद्राविषेक किया गया उपरांत संगतों को माल /पूडे का भंडारा वितरण किया गया इस अवसर पर स्वामी उदय गिरी जी ने बताया के मंदिर में 19 फरवरी 2026 से आरम्भ हो रहे ऐतिहासिक 1101 कुण्डीय रुद्र कोटि महायज्ञ समूह संगतों के सहयोग से करवाया जा रहा है
मंदिर के अन्निन भगत अनुराग सूद की ओर से संगतों को अपील की के बह प 19 फरवरी 2026 से आरम्भ हो रहे ऐतिहासिक 1101 कुण्डीय रुद्र कोटि महायज्ञ में हर तरह से सहयोग करें और यज्ञ में यजमान बने के लिए पंजीकरण करवायें । उन्होंने कहा कि स्वामी उदयगिरि जी महाराज हर समय मानवता की सेवा और परमार्थ कार्य करने में तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा की आश्रम में दिन रात लंगर की व्यवस्था रहती है और इस पुनीत कार्य में ग्रामवासी और श्रद्धालुजन सहयोग करते हैं। अनुराग सूद ने उस अवसर पर कहा कि स्वामी उदयगिरि जी का कथन है कि आज जबकि चहूँ ओर युद्धों की विभीषिका छा रही है और विश्व विनाश की कगार पर खड़ा है; ऐसे महासंकट काल में वेदों में प्रतिपादित हवन यज्ञ करने से ही रक्षा और शान्ति हो सकती है । वातावरण शुद्ध करने में भी यज्ञ अहम भूमिका निभाते हैं । उन्होंने कहा कि इस विशाल और दुर्लभ यज्ञ की तैयारियाँ अभी से ही युद्धस्तर पर आरम्भ कर दी गईं हैं ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

चंडीगढ़ में इमारतों पर सोलर लाइटें लगवाने के मामले में नई एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा बिजली मंत्रालय की ओर से कई अहम खुलासे

सांसद मनीष तिवारी के सवालों पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाईक ने दिए जवाब चंडीगढ़, 10 दिसंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा छतों पर सोलर लाइटें लगाने से...
article-image
पंजाब

परविंदर झोटा हत्याकांड को लेकर सचिन पायलट की परिवार से मुलाकात : चुनाव आते ही भाजपा को नशा याद आया

चंडीगढ़/मानसा, 16 अक्टूबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले प्रदेश कांग्रेस की सियासी नब्ज टटोलने के लिए पार्टी के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट पांच दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पंजाब...
article-image
पंजाब

श्री दरबार साहिब में RDX Blast की धमकी ….एसजीपीसी ने पुलिस को दी शिकायत

अमृतसर । श्री दरबार साहिब में आर.डी.एक्स. ब्लास्ट करने की धमकी देने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल भेज कर ये धमकी दी है। इसके बाद शिरोमणि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAS संजीव हंस की गुप्त सपत्तियां उजागर : पंजाब के मोहाली में व्यावसायिक भूखंड और हिमाचल प्रदेश के कसौली में विला

ऊर्जा विभाग बिहार के पूर्व प्रधान सचिव संजीव हंस ने काली कमाई खपाने और छिपाने के लिए बेनामी संपत्तियां भी खरीद रखी हैं। बेनामी संपत्ति के तौर पर पंजाब के मोहाली में व्यावसायिक भूखंड...
Translate »
error: Content is protected !!