मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जिला ऊना को देंगे 66.58 करोड़ की सौगात, कुटलैहड़ में 62.63 करोड़ व हरोली की 3.94 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन

by

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने उपायुक्त राघव शर्मा के साथ तैयारियों का किया निरीक्षण
ऊना : ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रस्तावित कुटलैहड़ प्रवास की तैयारियों का आज जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा तथा एसडीएम विशाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी विभागों को सीएम के दौरे की तैयारियां जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अपने जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 66.58 करोड़ रुपए की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि सीएम 14.69 करोड़ से बनने वाले 50 बिस्तरों वाले बंगाणा अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर एडीबी द्वारा प्रायोजित 15.54 करोड़ की धार चामुखा पेयजल का शिलान्यास भी करेंगे, जिससे धार की 17 पंचायतों को लाभ मिलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री लगभग 5.46 करोड़ रुपए से लठियाणी में बनने वाले 33/11 केवी सब स्टेशन का शिलान्यास करेंगे, जिससे कोहडरा, बुधान, पनसाई सहित लठियाणी क्षेत्र के 5 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फायदा होगा। सीएम 2.60 करोड़ रुपए से बनने वाले वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स तथा 3.72 करोड़ से थाना कलां में बनने वाले ओपीडी ब्लॉक का शिलान्यास भी करेंगे।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 16.78 करोड़ रुपए से समूरकलां में बने कला केंद्र ऊना का लोकार्पण करने के बाद झलेड़ा पुलिस लाइन में 3.82 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पुलिस के प्रशासनिक ब्लॉक तथा पालकवाह में 3.94 करोड़ से बनी आरटी-पीसीआर लैब का शुभारंभ भी करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टैंकरों से पानी की आपूर्ति में करोड़ों के गड़बड़झाला मामले में विजिलेंस ने सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट : एफआईआर की सिफारिश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग विधानसभा क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति में करोड़ों के गड़बड़झाला मामले में विजिलेंस ने सरकार को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिसकर्मियों के वेतन से पांच गुना पैसा काटना अनुचित- चौतरफा विरोध के बाद सरकार ने मारी पलटी: जयराम ठाकुर

एएम नाथ । शिमला : शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने परिवहन निगम की बसों में सफर के लिए पुलिसकर्मियों के अंशदान में पांच गुना बढ़ोतरी किए जाने को अनुचित बताते हुए वापस लेने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में महिला कांस्टेब से छेड़छाड़ : पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले पुलिस जवान ने किया मामला दर्ज

 एएम नाथ ।  शिमला : पुलिस गुमटी में ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस कर्मी से छेड़छाड़  पुलिस जवान पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला पुलिस कर्मी ने पुलिस को दी शिकायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों के समर्थन में उतर सीटू ने DC ऑफिस पर दिया धरना, रखी ये 10 मांगें

एएम नाथ।चम्बा :   देशभर के साथ-साथ शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (CITU) की इकाई और दूसरे सरकारी वर्कर्स ने जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। सैकड़ों...
Translate »
error: Content is protected !!