कोर्ट के आदेश के बाद पंजाब सरकार ने वापस ली विवादित ‘लैंड पूलिंग पॉलिसी

by

चंडीगढ़ । राजनीतिक और कानूनी दबाव के बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने सोमवार को 14 मई 2025 को जारी विवादित लैंड पूलिंग पॉलिसी और इसके बाद किए गए सभी संशोधन वापस ले लिए।

आवास एवं शहरी विकास विभाग के मुख्य सचिव की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया कि इस पॉलिसी के तहत किए गए सभी फैसले तुरंत प्रभाव से रद्द किए जाते हैं।

इसमें जारी किए गए ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ (LOIs), पूरी हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, और पॉलिसी के तहत उठाए गए अन्य सभी कदम शामिल हैं. प्रेस नोट में कहा गया, ‘सरकार 14.05.2025 को जारी लैंड पूलिंग पॉलिसी और उसके बाद हुए सभी संशोधन वापस लेती है. इसके तहत अब तक उठाए गए सभी कदम भी रद्द किए जाते हैं.’

SAD ने बताया ‘जनता की जीत :  जैसे ही इस विवादित पॉलिसी को वापस लेने का ऐलान हुआ, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इसे जनता की जीत बताया. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैं बहादुर अकाली कार्यकर्ताओं, किसानों, मजदूरों और दुकानदारों को सलाम करता हूं, जिन्होंने एकजुट होकर अरविंद केजरीवाल को लैंड पूलिंग स्कीम वापस लेने पर मजबूर कर दिया. यह असल में जमीन हड़पने की योजना थी, जिसके जरिए आम आदमी पार्टी दिल्ली के बिल्डरों से 30,000 करोड़ रुपये जुटाकर देशभर में पार्टी का विस्तार करना चाहती थी।

कोर्ट ने लगा दी थी रोक : यह फैसला उस समय आया है जब कुछ दिन पहले ही पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने अधिवक्ता गुरदीप सिंह गिल की याचिका पर सुनवाई करते हुए लैंड पूलिंग पॉलिसी 2025 के क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगा दी थी।

7 अगस्त को सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच- जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल और जस्टिस दीपक मांचंदा- ने कहा, ‘जिस जमीन को अधिग्रहित करने की योजना है, वह पंजाब की सबसे उपजाऊ जमीन में से है और इसका असर सामाजिक ढांचे पर पड़ सकता है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गेहूं की कटाई के दौरान घायल किसान को पंजाब सरकार से 48 हजार रुपए की वित्तीय सहायता

मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची ने दिया सहायता राशि का चैक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांव बडियाल के जसविंदर सिंह, जिनका गेहूं की कटाई के दौरान बायां हाथ गंभीर रूप से घायल होकर...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के बसियाला और रसूलपुर गांव के लोगों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का किया ऐलान

गढ़शंकर -पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसके लिए अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवार जमकर प्रचार कर रहे हैं. कई जगहों पर लोग विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी कर रहे...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में अमृता प्रीतम के जन्मदिवस को समर्पित ‘अमृता साहित्य संवाद’ आयोजित

गढ़शंकर, 1 सितंबर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में पंजाबी विभाग की ओर से प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में प्रसिद्ध पंजाबी साहित्यकार, कवयित्री एवं उपन्यासकार अमृता प्रीतम के जन्मदिवस को...
Translate »
error: Content is protected !!