सचदेवा स्टॉक्स वॉकथॉन प्रति विद्यार्थियों में उत्साह: परमजीत सचदेवासरकारी स्कूल फलाही में बच्चों को किया गया जागरूक

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  फिट बाइकर क्लब हुशियारपुर द्वारा 2 नवंबर 2025 को आयोजित किए जा रहे 5 किलोमीटर लंबे सचदेवा स्टॉक्स हुशियारपुर वॉकथॉन को लेकर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फलाही में क्लब सदस्यों ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल मृदुला शर्मा, वरिंदर सैनी, नरिंद्र कुमार, अर्चना कालिया, रूपिंदर कौर, अमरजीत सिंह, अच्छर सिंह, सुखविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, संगीता, रमिता वालिया, अमनदीप कौर, बबीता, अरविंद कुमार, जगीर सिंह, मैडम ममता, परमजीत कौर, आरती शर्मा, हरप्रीत कौर, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित रहे।इस मौके पर क्लब प्रधान परमजीत सचदेवा ने विद्यार्थियों को वॉकथॉन संबंधी जानकारी दी और कहा कि फिट बाइकर क्लब समय-समय पर ऐसी गतिविधियों का आयोजन करके निरोगी और स्वस्थ समाज की स्थापना की कोशिश करता रहा है। उन्होंने बताया कि यह वॉकथॉन हमारे देश के प्रसिद्ध एथलीट स्व. फौजा सिंह को समर्पित की जा रही है।उन्होंने कहा कि इस वॉकथॉन में हर एक शहरवासी भाग ले सकेगा। इसके अलावा 8 साल तक के बच्चों के लिए 5 किलोमीटर की साइक्लोथॉन भी आयोजित की जाएगी। बच्चों के लिए यह सुविधा होगी कि वे वॉकथॉन अथवा साइक्लोथॉन में से किसी भी ईवेंट का हिस्सा बन सकते हैं।उन्होंने आगे बताया कि इसके लिए 50 रुपये पंजीकरण शुल्क रखा गया है और जो भी राशि एकत्र होगी, वह पूर्ण रूप से जे.एस.एस. आशा किरण स्पेशल स्कूल, जहानखेला को दान दी जाएगी ताकि विशेष बच्चों की भलाई हो सके।परमजीत सचदेवा ने कहा कि इस ईवेंट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को क्लब की ओर से मैडल, टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट दी जाएगी और यह वॉकथॉन स्थानीय लाजवंती स्टेडियम से शुरू होगी।इस अवसर पर उत्तम सिंह साबी, गुरमेल सिंह, अमरिंदर सैनी, सागर सैनी, मुनीर नाज़र, दौलत सिंह, संजीव सोहल, रोहित बसी, उकार सिंह, तरलोचन सिंह, सौरभ शर्मा और गुरविंदर सिंह भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिद्धू के राजनीती में सरगर्म होने की फिर चर्चाएं शुरू : नवजोत सिंह सिद्धू ने IPL में व्यस्तता होने के बावजूद कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं के साथ अपने घर में की बैठक

पटियाला : लोकसभा चुनावों की घोषणा के बावजूद IPL में व्यस्त होने के चलते नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति से दुरी बनाए हुए थे, लेकिन अचानक आज उन्होंने पटियाला में कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं...
article-image
पंजाब

हरजीत कौर की अंतिम अरदास 4 अप्रैल को

अबोहर I :  हरदीप सिंह खैहरा की धर्मपत्नी हरजीत कौर का 28 मार्च को निधन हो गया था। उनके निधन पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह बजाज व अन्य वकीलों ने गहरा शोक...
article-image
पंजाब

कण्व ग्रीन फाउंडेशन व प्रेस क्लब माहिलपुर ने माहिलपुर में मसक वितरित किए गए

माहिलपुर – माहिलपुर के मुख्य चौक पर कण्व ग्रीन फाउंडेशन ने प्रेस क्लब माहिलपुर व एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल ने  सड़क पर चलने वाले, दोपहिया व कार-बसों को रोककर उसमे यात्रा कर रहे...
article-image
पंजाब

भाजपा पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की कर रही तैयारी- कांग्रेस अपने विधायक के साथ ही कहीं खड़ी नजर नहीं आई : सुनील जाखड

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी पंजाब में लोकसभा की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। अकाली दल के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!