पानी सप्लाई करने गए व्यक्ति के जबरन उतवाए कपड़े : वीडियो बनाकर लूटे लिए डेढ लाख

by

गिद्दड़बाहा। थाना कोटभाई पुलिस ने सुरजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव भलाईआना के बयान पर एक महिला सहित दो व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में सुरजीत सिंह ने बताया कि वह गांव में आरओ प्लांट चलाता है और करीब आधे गांव में पानी की सप्लाई करता है।

उसके आरओ का पानी गांव भलाईआना निवासी वीरपाल कौर पत्नी काला सिंह के घर जाता है। पांच अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे वह पानी का कैन लेने के लिए उक्त वीरपाल कौर के घर गया तो वहां लखविंदर सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी भलाईआना भी मौजूद था।

उसने बताया कि उक्त वीरपाल कौर और लखविंदर सिंह ने उसे घर के अंदर खींच लिया और उसे धमकाया, उसके कपड़े उतार दिए और उसकी वीडियो बना ली। इसी दौरान आरोपियों ने कहा कि वह यहां गलत काम करने आए हैं और अगर वह चार लाख रुपये दे, वरना वह उसकी वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर उसे बदनाम कर देंगे।

बदनामी के डर से मैंने अपने चाचा के लड़के महिंदर सिंह पुत्र नछत्तर सिंह को डेढ़ लाख रुपये लेकर मौके पर पहुंचने को कहा, जिस पर महिंदर सिंह डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर उक्त वीरपाल कौर के घर पहुंचा और डेढ़ लाख रुपये लेने के बाद आरोपी वीरपाल कौर और लखविंदर सिंह ने उसे घर जाने दिया।

सुरजीत सिंह ने बताया कि उक्त दोनों पहले भी अन्य लोगों के साथ ऐसा कर चुके हैं। उधर, पुलिस ने कथित आरोपी वीरपाल कौर और लखविंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

23 को गांव दोलोवाल में लड़कियों के लिए लगाया जाएगा विशेष प्लेसमेंट कैंप

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  ज़िला रोजगार सृजन व कौशल विकास प्रशिक्षण अधिकारी रमदीप कौर ने बताया कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो/मॉडल करियर सेंटर की ओर से जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिला प्रोग्राम अधिकारी...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भाजपा में छोटा कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता : विजय रुपाणी

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से और प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने विजय रूपाणी को पगड़ी, शाॅल और तलवार भेंटकर उनका स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन मंत्री श्रीनिवास, प्रदेश...
article-image
पंजाब

दो गिरोहों के पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार : नौ एमएम की एक ग्लॉक पिस्तौल समेत चार हथियार जब्त

चंडीगढ़, 29 दिसंबर : पंजाब पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल बाठ गिरोह के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर लक्षित हत्याओं की योजना बनाने का आरोप है। अधिकारियों ने रविवार को...
article-image
पंजाब

फरीदकोट में भाजपा जिलाध्यक्ष बदले जाने पर बवाल, मंडल प्रधान समेत 10 नेताओं ने दिए इस्तीफे

15 दिन पहले दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए गए गौरव कक्कड़ को हटाकर संदीप सिंह सन्नी बराड़ को मिली जिम्मेदारी; नाराज नेताओं ने हाईकमान के फैसले पर जताई आपत्ति फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट जिले में भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!