‘ऑपरेशन सद्भावना’ के अंतर्गत बच्चों से राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की बातचीत

by
एएम नाथ। शिमला : भारतीय सेना की राष्ट्रीय एकता यात्रा ‘ऑपरेशन सद्भावना’ के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के गुज्जर और बकरवाल समुदायों के 25 बच्चों ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की।
राज्यपाल ने बच्चों के साथ बातचीत में कहा कि दूर-दराज एवं सीमांत क्षेत्रों के बच्चों के लिए इस प्रकार की शैक्षिक यात्राएं आयोजित करने की भारतीय सेना की पहल सराहनीय है। इस प्रकार की पहल राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और बच्चों को देश की विविधता एवं विकास के बारे में जानने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने बच्चों को लगन से शिक्षा ग्रहण करने और देश की प्रगति में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
यह यात्रा ममून कैंटोनमेंट से प्रारंभ हुई थी और 28 सितम्बर को चंडीगढ़ पहुंची। चंडीगढ़ प्रवास के दौरान बच्चों ने पंजाब और हरियाणा राज्य के राज्यपाल से भेंट की तथा वेस्टर्न कमांड मुख्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने रॉक गार्डन और सुखना लेक जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भी दौरा किया।
यात्रा के अंतिम चरण में बच्चे शिमला पहुंचे, जहां उन्होंने अन्नाडेल म्यूजियम, बर्ड सैंक्चुरी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज और आर्मी ट्रेनिंग कमांड का भ्रमण किया तथा वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से भेंट की।
बच्चों ने भारतीय सेना का एक यादगार और ज्ञानवर्धक अनुभव का अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्यपाल का भी उनके प्रेरणादायक शब्दों और आत्मीय स्वागत के लिए धन्यवाद किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा और यात्रा के समन्वयक लेफ्टिनेंट कर्नल अमरीक सिंह भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिंहुता में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम – शिक्षा के अलावा खेल तथा अन्य गतिविधियों को भी महत्व दें विधार्थी : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नवाजे स्कूल के मेधावी एएम नाथ। (सिंहुता) चम्बा :  शिक्षा के साथ-साथ खेलों तथा अन्य गतिविधियों को भी महत्व देते हुए विधार्थी इनमें ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

500 से ज्यादा महिलाओं के साथ हमबिस्तर हुआ ये क्रिकेटर, ऑटोबायोग्राफी में इस देश की लड़कियों को बताया अपनी कमजोरी

वेस्टइंडीज टीम की एक समय क्रिकेट जगत में तूती बोलती थी. 1970-90 के दशक में इस टीम के पास शानदार तेज गेंदबाजों की फौज थी. मैल्कम मार्शल, जोएल गार्नर, कर्टली एम्ब्रोस, एंडी रॉबर्ट्स जैसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरुद्ध सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन और सामुदायिक रसोई घर देवठी का किया उद्घाटन : कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत पीरन और सतलाई के गांवों का किया दौरा, सुनी जनसमस्याए

शिमला – पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन के 42 लाख रुपए से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया तथा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ के प्रो. रणजोध सिंह की कहानी ‘उपहास’ बाल रंग-मंच के लिए चयनित :दून वैली की छात्रा शगुन रनोट की कहानी भी गेयटी थियेटर में होगी मंचित

7 से 9 अक्टूबर तक शिमला में सजेगा बाल रंग-मंच 2026 एएम नाथ। शिमला :  कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट शिमला तथा भाषा विभाग के सौजन्य से 7 से 9 अक्टूबर तक ऐतिहासिक गेयटी थियेटर शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!