नशे से 4 युवकों की मौत के बाद प्रशासन का एक्शन : थाना लखोंके बहराम के इंचार्ज सहित 2 निलंबित

by

गुरुहरसहाय :   फिरोजपुर के गुरुहरसहाय के साथ लगते गांव लाखोके बहराम में कुछ दिन पहले दो दिनों में 4 नौजवानों की नशे के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद आज जिला सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना लाखोके बहराम के इंचार्ज बलराज सिंह और एएसआई बलबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मालूम हो कि चारों नौजवानों की मौत का कारण छोटे से गांव में खुले 7 के करीब मेडिकल स्टोर बताए जा रहे है, जहां पर खुलेआम नशा और अन्य प्रकार पाबंदीशुदा दवाइयां बिक रही है। नौजवानों की मौत के बाद प्रशासन द्वारा मेडिकल नशे की रोकथाम के लिए लगातार मेडिकल की दुकानों पर रेड की जा रही है और कुछ दिन पहले जिला पुलिस प्रशासन द्वारा इन मेडिकल नशे को रोकने के लिए एक मेडिकल होलसेल की दुकान पर रेड कर बड़ी मात्रा में नशे की गोलियां और दवाइयां भी बरामद की गई है।

मिली जानकारी अनुसार अब इस मामले को लेकर सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा इस इलाके के थाना लाखोके बहराम के इंचार्ज बलराज सिंह और एएसआई बलबीर सिंह को निलंबित कर दिया है और जांच की जा रही है की इन चार नौजवानों की मौत के पीछे किसी विभाग ओर अधिकारी की लापरवाही रही है। आने वाले समय में इस मामले को लेकर पंजाब सरकार, जिला सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन की गाज ओर भी कई अधिकारियों पर गिर सकती है।

लड़ाई-झगड़े में एक की मौत तथा दूसरे के घायल होने के मामले में 8 गिरफ्तार

मोगा: मोगा के थाना बाघापुराना के अंतर्गत आते गांव लंघेयाना नवां में लड़ाईझ गड़े में मारपीट करके एक व्यक्ति की मौत तथा दूसरे व्यक्ति को घायल करने वाले 15 के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। थाना बाघापुराना के इंस्पेक्टर जतिन्द्र सिंह ने बताया कि नछतर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गांव लंघेयाना पुराना ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका लड़का सुखप्रीत सिंह (23) जो मोगा रोड बाघापुराना मेन सैलून पर काम करता था, जिसको आरोपी हरमन सिंह मैहरा ने गांव लंघेयाना नवां में बुलाया। जब उसका लड़का बस अड्डा गांव लंघेयाना नवां पहुंचा, तो वहां से पहले से ही मौजूद आरोपियों ने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा किया तथा एक-दूसरे के र्इंट पत्थर चलाए तथा एक काली स्कार्पियो जिसमें आरोपी कुलतार सिंह तथा इसके साथ 3-4 अन्य अज्ञात व्यक्ति आए थे, उन्होंने अंधाधुंध गोलियां चलाई, जिस कारण एक गोली उसके लड़के सुखप्रीत सिंह की टांग पर लगी तथा उसके लड़के सुखप्रीत सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा आरोपी हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लछमन सिंह, अजय सिंह, दलबीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, बलदेव सिंह, सुखचैन सिंह, सुखप्रीत सिंह, गुरविन्द्र सिंह को गिरμतार कर लिया तथा हरमन सिंह मैहरा, कुलतार सिंह, जस्सा सिंह आकाशदीप सिंह, साजन, चमकौर सिंह, सोनू तथा 15-20 अज्ञात व्यक्ति जो अभी फरार हैं, उनके विरुद्ध भी मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेप का हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पर मामला दर्ज : सरकारी नौकरी का झांसा देकर बनाए संबंध, हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल का नाम भी शामिल

चंडीगढ़ : हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और फेमस सिंगर रॉकी मित्तल के लिए मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. दरअसल, हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली थाना में उनके और सिंगर...
article-image
पंजाब

बसपा अध्यक्ष व दौलत गार्डन पैलेस के मालिक को नोटिस जारी : चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का मामला

सहायक रिटर्निंग अधिकारी होशियारपुर ने पैलेस में बिना मंजूरी एकत्रीकरण करने व लाउड स्पीकर का प्रयोग करने पर जारी किया नोटिस – 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने की हिदायक की जारी – स्पष्टीकरण...
article-image
पंजाब

थाना व एएसपी कार्यलय के वीच चोरों ने दुकान में सेंध लगा कर 50 हजार रुपये व हजारों का सामान चोरी किया

गढ़शंकर में पुलिस प्रशासन की ढीली पकड़। गढ़शंकर – कोरोना सक्रमण के कारण यहां दुकानदारों का धंधा मंदा चल रहा है वही गढ़शंकर इलाके में समाजविरोधी तत्वों के हौंसले बुलंद हैं वह वारदात को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तकनीक ने बदला पत्रकारिता का स्वरूप, पत्रकारिता के मूल्य बनाए रखे मीडियाः मुकेश अग्निहोत्री

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शिमला में राज्यस्तरीय समारोह रोहित भदसाली। शिमला :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज यहां आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के अवसर पर कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!