महिला सहित 4 पर केस दर्ज : कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े 13 लाख की ठगी

by

ऊना : 11 अक्टूबर । जिला ऊना के बाथड़ी गांव के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर करीब साढ़े 13 लाख की ठगी हुई है। पंजाब के एजेंट ने हिमाचल के इस युवा को कनाडा भेजने के सब्जबाग दिखाए और लाखों रुपए की राशि हड़प ली।

पीडि़त युवक नरेंद्र कुमार निवासी बाथड़ी (हरोली) ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित पंजाब के चार एजेंटों के खिलाफ धारा 403, 406, 415, 416, 418, 419, 420, 120 के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस के पास दी रपट में नरेंद्र कुमार ने बताया कि एक दपंत्ति सहित 4 लोग वर्ष 2020 में उसके संपर्क में आए थे। उक्त लोगों ने अपने आपको एजेंट व सब एजेंट बताते हुए इसे कनाडा में वर्क वीजा पर भेजने की बात कहीं थी। उक्त लोगों ने धोखाधड़ी कर इससे 13.50 लाख रुपए की राशि बैंक खातों के माध्यम से ले ली। लेकिन इसे कनाडा नहीं भेजा गया। हालांकि उक्त लोगों ने इसकी कुछ राशि वापिस लौटा दी, लेकिन 8.50 लाख रुपए आज दिन नहीं नहीं लौटाए। इसने कई बार अपने पैसे वापिस करने के लिए उक्त लोगों को कहा, लेकिन वह हर बार टालमटोल कर रहे हैं। अब थकहारकर इसने टाहलीवाल पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

उधर, एसपी अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरविंद्र सिंह निवासी फिरोजपुर, गुरसेवक सिंह, मंदीप कौर पत्नि गुरसेवक सिंह निवासी फिरोजपुर, मनप्रीत सिंह निवासी फगवाड़ा (पंजाब) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 डॉक्टरों की हिमाचल में होगी भर्ती : 31 दिसंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार मेडिकल ऑफिसर  के 200 पद पब्लिक सर्विस कमिशन के माध्यम से भरने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की सिफारिश पर पब्लिक सर्विस कमिशन ने देर शाम इन पदों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में युवक की हत्या के बाद भड़का महिलाओं का गुस्सा, फॉरेंसिक टीम पहुंची तो पुलिस का किया विरोध

दाड़ला कॉलोनी में नशेड़ियों की आवाजाही का आरोप; महिलाओं ने कहा—बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई एएम नाथ। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन के चौक बाजार स्थित दाड़ला कॉलोनी में शुक्रवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 से 20 फरबरी तक आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा के द्वारा जिला के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में नाबालिग से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

एएम नाथ। शिमला  :   शिमला में नाबालिग लड़कियों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। जिले में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर मामला...
Translate »
error: Content is protected !!