पंजाब से 11 और हिमाचल से 49 दवाएँ के सैंपल फेल : CDSCO की जांच में दवायों के 112 सैंपल फेल

by

चंडीगढ़: देशभर में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की सितंबर 2025 की रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जांचे गए सैकड़ों दवा सैंपलों में से 112 नमूने गुणवत्ता परीक्षण में असफल पाए गए हैं।

इनमें तीन खांसी की सिरप भी शामिल हैं, जिनमें से एक को नकली (Spurious) घोषित किया गया है।

ये दवाएँ हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, संक्रमण, दर्द, सूजन, एनीमिया और मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में उपयोग की जाती हैं, जिससे स्वास्थ्य सुरक्षा पर सवाल उठ खड़े हो गए हैं।

पंजाब से 11 दवाएँ फेल, हिमाचल सबसे आगे

रिपोर्ट के अनुसार, कुल 112 फेल सैंपलों में से 49 हिमाचल प्रदेश, 16 गुजरात, 12 उत्तराखंड, 11 पंजाब, और 6 मध्य प्रदेश की दवाएँ शामिल हैं।

इनमें पंजाब में निर्मित 11 दवाएँ भी मानक पर खरी नहीं उतरीं। खास बात यह है कि केंद्रीय स्तर पर 52 और राज्य स्तरीय प्रयोगशालाओं में 60 सैंपल फेल हुए हैं।

नकली कफ सिरप ने बढ़ाई चिंता :  सीडीएससीओ की रिपोर्ट में तीन कफ सिरप के सैंपल फेल पाए गए हैं, जिनमें से एक नकली घोषित किया गया है। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब कुछ सप्ताह पहले ही पंजाब सरकार ने ‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’ समेत आठ दवाओं पर प्रतिबंध लगाया था।

बाजार से हटाई जा रहीं असुरक्षित दवाएँ

रिपोर्ट जारी होते ही स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए इन दवाओं को बाजार से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फार्मासिस्टों, डॉक्टरों और अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन दवाओं के बैच तुरंत अलग करें और मरीजों को सुरक्षित विकल्प ही उपलब्ध कराएँ।

दवाओं की गुणवत्ता पर सख्ती की ज़रूरत

विशेषज्ञों का कहना है कि यह रिपोर्ट भारत में फार्मास्युटिकल क्वालिटी कंट्रोल सिस्टम को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देती है। नकली या घटिया दवाओं से मरीजों की जान को खतरा हो सकता है, इसलिए निगरानी और सैंपलिंग प्रक्रिया को और कड़ा बनाने की जरूरत है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

SHO दोषी करार….सीबीआई कोर्ट ने 1993 के फर्जी एनकाउंटर के मामले

चंडीगढ़ : मोहाली जिले में सीबीआई कोर्ट में लंबे समय से चले आ रहे 2 केसों में SHO इंस्पेक्टर परमजीत सिंह को दोषी करार दिया है। यह मामला फर्जी एनकाउंटर का है जोकि, 1993 का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

300 करोड़ के लालच में कातिल बनी अफसर बहू : ड्राइवर के साथ मिलकर कर डाला यह काम

नागपुर :  महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले महीने एक हिट एंड रन मामले में एक 82 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

24 विभिन्न स्थानों पर जिला ऊना में 30 व 31 अक्तूबर को आयोजित होंगे इंतकाल दिवस – DC राघव शर्मा

ऊना, 23 अक्तूबर – जिला ऊना के 24 विभिन्न स्थानों पर आगामी 30 व 31 अक्तूबर को विशेष इंतकाल दिवस का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न तहसीलों व उप तहसीलों के तहत इंतकाल से...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

40 दिन लगातार चलेगा भंडारा : हवन यज्ञ के बाद श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 11वें विशाल भंडारे का शुभारंभ

गढ़शंकर ।श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए 11वां...
Translate »
error: Content is protected !!