14 साल के लड़के ने की 40 साल की महिला से रेप की कोशिश, 5 दिन बाद मौत

by

एएम नाथ । हमीरपुर :नहमीरपुर के निकट एक गांव में 14 वर्षीय लड़के द्वारा बलात्कार का प्रयास किए जाने की घटना का विरोध करने पर घायल हुई 40 वर्षीय एक विवाहित महिला की घटना के पांच दिन बाद मौत हो गई।

आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तीन नवंबर को यहां एक गांव में हुई जिसके बाद महिला को चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआई) ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला खेत में घास काट रही थी कि तभी नौवीं कक्षा के एक छात्र ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। इसने बताया कि जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने लाठी और दरांती से उस पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, इसके बाद ग्रामीणों ने उसे खेत में खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस को घटनास्थल से एक टूटे हुए पेन के टुकड़े और एक स्केल मिला तथा पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों से पता चलता है कि आरोपी ने यौन उत्पीड़न के इरादे से इस कृत्य को अंजाम दिया। इसने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ लिया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

शादी में 50 व अंतिम संस्कार में 20 लोग हो सकते इकट्ठा: डीसी

सामाजिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक आयोजन पर रोक 21 अप्रैल तक बढ़ी ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज यहां एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिला ऊना में सभी सामाजिक, सांस्कृतिक,...
article-image
पंजाब

अब अकेली महिलाओं का पाकिस्तान जाना होगा मुश्किल : एसजीपीसी बनाएगी नया नियम

अमृतसर। पाकिस्तान गई पंजाब की सरबजीत कौर के ‘लापता’ होने और वहां इस्लाम कबूल कर निकाह करने की खबर के बाद एसजीपीसी अब महिला श्रद्धालुओं के लिए सख्त नियम लाने जा रही है। शिरोमणि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी 31 जुलाई तक करवाएं आधार सत्यापन

ऊना:23 जुलाई: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसान अपना ई-केवाईसी सत्यापन 31 जुलाई तक करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अप्पर कुटलैहड़ में पानी की उपलब्धता बढ़कर 80 लाख लीटर हुईः वीरेंद्र कंवर

संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने डंगेहड़ा, बरनोह तथा समूर में सुनीं जन समस्याएं ऊना :  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!