ताबड़तोड़ गोलियां : Ex MLA घुम्मण के पोते पर दिनदहाड़े अज्ञात युवकों ने चलाई : मामला दर्ज

by

कलानौर। मंगलवार की शाम को थाना घुम्मण कलां के अधीन आते गांव घुम्मण कलां में पूर्व विधायक और पूर्व शिरोमणि कमेटी सदस्य स्व. हरबंस सिंह घुम्मण के पोते पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दी थी।

गोलियां लगने से गंभीर जख्मी हुए युवक को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। उधर इस मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

गौरतलब है कि अकाली दल की सरकार के समय विधायक रहे स्व. हरबंस सिंह घुम्मण का पोता और अकाली दल पुर्न सुरजीत के सीनियर नेता जसबीर सिंह घुम्मण का भतीजा पहलजीत सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह घुम्मण मंगलवार की शाम को अपने खेतों में स्कूटरी पर सवार होकर वापिस घर लौट रहा था।

जब वह गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उस पर गोलियां चला दी। एक गोली पहलजीत सिंह की गर्दन के पिछले हिस्से पर लगी। जिस कारण गंभीर रुप से जख्मी हो गया था।

थाना प्रभारी जगदीश सिंह ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर अज्ञात हमलावरो के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यमन में नर्स निमिषा की फांसी टली…सजा-ए-मौत से ठीक पहले आई खुशखबरी

नई दिल्ली । यमन जेल में बंद निमिषा प्रिया की फांसी टल गई है. निमिषा के परिवार और पीड़ित तलाल अब्दो महदी के परिवार के बीच ब्लड मनी को लेकर कोई फाइनल समझौता न...
article-image
पंजाब

मजीठिया ने पंजाब की आप सरकार पर हमला बोला, विस्फोट की एनआईए जांच की मांग की : राज्य में पिछले कुछ महीनों में विस्फोट की 17 घटनाएं

चंडीगढ़ :  शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप)-नीत सरकार पर हमला करते हुए पंजाब में कानून-व्यवस्था के बिगड़ने का आरोप लगाया और भारतीय जनता...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पाकिस्तान बॉर्डर से चंडीगढ़ पहुंचा 6 करोड़ की हेरोइन का जखीरा : बीसीए पास ग्रेजुएट निकला तस्करों का ‘बॉस’

नशे के काले कारोबार का कोई एक चेहरा नहीं होता, यह बात पंचकूला पुलिस के एक बड़े खुलासे ने साबित कर दी है। एक 23 साल का उच्च शिक्षित बीसीए ग्रेजुएट, जो चंडीगढ़ में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुसाइड नोट में लिखा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम – कौन हैं पायल मोदी?

जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स की डायरेक्टर पायल मोदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। दो दिन पहले पायल मोदी की कंपनी पर ईडी की छापेमारी हुई थी। छापेमारी के बाद पायल मोदी ने...
Translate »
error: Content is protected !!