कबड्डी प्लेयर की हत्या करने वाले शूटरों की हुई पहचान

by

मोहाली ।  सोहाना गांव में सोमवार शाम कबड्डी मैच के दौरान प्रशंसक बनकर आए तीन युवकों ने सेल्फी के बहाने कबड्डी खिलाड़ी व प्रमोटर राणा बलाचौरिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी।

पंजाब पुलिस ने शूटरों की पहचान :  एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि कबड्डी खिलाड़ी पर गोली चलाने वाले दो हमलावरों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि हमला कबड्डी वर्चस्व को लेकर किया गया था। इनमें दो शूटरों में आदित्य कपूर उर्फ मक्खन और करन पाठक शामिल हैं। ये दोनों शूटर अमृतसर के रहने वाले हैं और उन्होंने राणा को बाहर बुलाकर गोली मारी थी।

फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

बलाचौरिया के सिर व चेहरे पर एक-एक गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। फेज-8 स्थित फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब दस दिन पहले ही राणा की शादी हुई थी। घटना सेक्टर-82 स्थित मैदान में हुई। यहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और वेदवान स्पोर्ट्स क्लब कबड्डी कप करवा रहे हैं।

बताया गया है हमलावर बोलेरो गाड़ी से आए थे व खुद को प्रशंसक बता सेल्फी के बहाने राणा के पास पहुंचे। सेल्फी लेते ही हमलावरों ने उस पर चार-पांच राउंड किए व हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बंबीहा गैंग ने पोस्ट में कहा है कि बलाचौरिया ने सिद्धू मूसेवाला के कातिलों का साथ दिया था। हमने हत्या का बदला लिया है।

मूलत: पंजाब के बलाचौर के राणा बलाचौरिया का पूरा नाम कंवर दिग्विजय सिंह है, एक साल पहले वे कबड्डी टीमों के प्रमोटर बने थे। ये एक्टर भी थे, सोहना में दो टीमें लाए थे। हालांकि, एसएपी ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला केस से जुड़ा मामला नहीं था। यह सिर्फ कबड्डी में वर्चस्व को लेकर था। आगे इस बाबत जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

10 पंजाबी सांसद चुने गए : पंजाबियों का भी लेबर पार्टी की जीत में अहम योगदान

लेबर पार्टी को ब्रिटेन में आम चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत मिल गया है। वहां रहने वाले पंजाबियों का भी लेबर पार्टी की जीत में अहम योगदान है। जालंधर मूल के तनमनजीत सिंह ढेसी फिर...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सांसद राजकुमार को सौंपा ज्ञापन 

गढ़शंकर, 18 जुलाई: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सांसद डॉ. राज कुमार के गृह पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जंगवीर सिंह, हरबंस सिंह संघा, दर्शन सिंह मट्टू, दविंदर सिंह कक्कों, पवित्र सिंह...
article-image
पंजाब

चाइना डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: डिप्टी कमिश्नर

चाइना डोर की बिक्री करने वाले दुकानदारों को रंगेहाथ पकड़वाने वालों को दिया जाएगा 11 हजार रुपए नकद पुरुस्कार डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ फोन नंबर 01882-220301 व 01882-220302 पर दी...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल को एफपीएस व एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा ‘सर्वोत्तम स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड’ से सन्मानित किया गया।

माहिलपुर : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूंयां में दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों को फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स व एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा सर्वोत्तम स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड के साथ सन्मानित किया गया। यह सन्मान स्कूल के मैनेजिंग...
Translate »
error: Content is protected !!