दिन दिहाड़े दुकान पर फायरिंग ! बिना नंबर प्लेट बुल्ट मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोश युवकों ने फायर करने का किया प्रयास

by

नवांशहर : शहर के मूसापुर रोड़ पर बाबा बालक नाथ मंदिर की बैक साईड पर घनी आबादी वाले मोहल्ले में स्थित वर्मा कलेक्शन शॉप पर आज बिना नंबर प्लेट बुल्ट मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोश युवकों ने फायर करने का प्रयास किया जो मिस फायर हो गए।  दुकान के मालिक द्वारा जबाब में अपना लाइसैंसी रिवाल्वर तान लेने पर नकाबपोश हमलावर घास मंडी साइड से मिल कालोनी की ओर फरार हो गए। हमलावरों की तसवीरे सीसीटीवी में कैद हो गई है ।जानकारी मिलते  डीएसपी राजकुमार, एसएचओ सिटी नवांशहर इंस्पैक्टर अवतार सिंह तथा सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर नीरज चौधरी की टीम ने मौके पर पहुंच कर जानकारी एकत्रित की। दुकानदार प्रिंस ने बताया कि आज सुबह करीब साढे 10 बजे वह दुकान की सफाई करके अपने भाई तथा दुकान पर काम करने वाले 2 कर्मचारियों के साथ दुकान के अंदर गए ही थे कि दुकान के बाहर बुल्ट मोटरसाइकिल पर सवार आए 2 नकाबपोशों ने उनकी दुकान को निशाना बनाते हुए पिस्टल से फायर करने का प्रयास किया जो मिस फायर हो गया।

इसी तरह से एक ओर फायर करने का प्रयास भी मिस फायर हो गया। उसने बताया उसने अपने लाइसैंसी रिवाल्वर को हमलावरों पर तान लिया तो हमलावर वहां से फरार हो गए। उसने हताया कि सड़क पर कुछ खड़े होने के चलते उसने अपनी रिवाल्वर से कोई फायर नही किया। उसने बताया कि न तो उसकी किसी से कोई रंजिश अथवा दुश्मनी है तथा न ही उसे कोई धमकी भरी काल आई है। उक्त मामले की जानकारी मिलते ही एसएचओ अवतार सिंह तथा डीएसपी राजकुमार मौके पर पहुंच गए। अवतार सिंह ने बताया कि नकाबपोश लुटेरों की तस्वीरे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाला कर आरोपियों तक पहुँचने की कोशिश में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

11 लाख रुपए के चैक बांटे सांसद मनीष तिवारी ने अलग-अलग विकास कार्यों के लिए : मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के बगैर मानवीय विकास नहीं मुमकिन : सांसद मनीष तिवारी

रोपड़, 24 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास को लेकर अपनी वचनबद्धता के तहत अलग-अलग विकास कार्यों हेतु करीब 11 लाख रुपए...
article-image
पंजाब

नियुक्त होते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गरजे ईशान मेहरा : बाला जी क्रांति मंच” बनेगा ग़रीबों की आवाज़, करेगा धर्म की रक्षा, खोलेगा भ्रष्टाचार की पोल : बब्बा हांडा

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  बाला जी क्रांति मंच अब ग़रीबों, शोषितों और पीड़ितों की आवाज़ बनेगा और समाज में धर्म, न्याय और सच्चाई की स्थापना के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। यह जानकारी मंच के...
article-image
पंजाब

नशा करते डॉक्टर का विडीओ वायरल : मारा थप्पड़..महिला का छीना मोबाइल : मंत्री बलबीर सिंह ने दिए जांच के आदेश

जालंधर : पंजाब के जालंधर में एक डॉक्टर के नशा करने का वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब सरकार के सेहत मंत्री ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के अनुसार...
article-image
पंजाब

विधायक जय किशन रौड़ी को सौंपा ज्ञापन पुरानी पैंशन योजना प्रभावी करने की मांग

गढ़शंकर :  पंजाब जल स्रोत के सेवानिवृत मुलाजिमों का शिष्टमंडल महासचिव सोहन सिंह भूनो तथा रामजी दास की अगुवाई में हलका विधायक गढ़शंकर जय किशन रौड़ी से मिला। जिन्हें पंजाब सरकार के मुलाजिमों वाली...
Translate »
error: Content is protected !!