यूको आरसेटी बिलासपुर में सम्पन्न हुआ ब्यूटी पार्लर मैनेजमैंट का 35 दिवसीय प्रशिक्षण

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 30 दिसम्बर: यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर के माध्यम से बिलासपुर जिला में ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का 35 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण में 33 महिलाओं ने भाग लिया।
संस्थान के निदेशक अजय कुमार शर्मा ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिए। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है तथा जिला के बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए कई गतिविधियों में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करता है। अब तक जिला में बहुत से युवाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया है। उन्होंने बताया कि संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष के युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण प्रदान करता है जिनमें ड्रेस डिजाईनिंग, ब्यूटीपार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग बनाना, खिलौना बनाना, कंप्यूटर बेसिक, मोटर ड्राइविंग आदि शामिल हैं।
उन्होंने लोगों को बैंक द्वारा चलाई जा रही अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बीमा योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंकों द्वारा स्वरोजगार के लिए मुद्रा लोन, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, स्टैंड अप-इंडिया और बहुत सी अन्य ऋण सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती है। इच्छुक प्रशिक्षणार्थी यूको आरसेटी बिलासपुर में कोई भी बताये गए प्रशिक्षणों का निशुल्क लाभ उठाने के लिए पंजीकरण करवा सकते।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने जनमंच बंद करने का मामला उठाया : कैबिनेट मंत्री नेगी ने कहा कि जनमंच, लंच मंच था , इस पर हुआ हंगामा

शिमला :विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन बुधवार को भी सदन में भाजपा विधायकों ने जनमंच योजना को बंद करने के विरोध में बेल में जाकर जमकर नारेबाजी की। प्रश्नकाल के बाद नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘कैच द रेन’ अभियान के तहत जिला कांगड़ा के प्रयासों को केंद्रीय अधिकारियों ने सराहा : फील्ड विसिट के बाद डीसी ने समीक्षा बैठक में दिया जिले में किए गए कार्यों का ब्यौरा

धर्मशाला, 1 दिसम्बर। ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत जिला कांगड़ा में किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए आई केंद्र की टीम ने जिला कांगड़ा के प्रयासों की सराहना करते हुए, इन प्रयासों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाहरी कामगारों को बिना पंजीकरण सेवाओं या ठेका श्रम में नहीं लगाने के आदेश -ज़िला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत जारी किए आदेश 

पहचान और पूर्ववृत्त  सत्यापन के लिए पुलिस थाना में करवाना होगा पंजीकरण एएम नाथ। चम्बा :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत ज़िला में सभी ठेकेदारों व व्यापारियों एवं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आचार्य रामानन्द, सतपुरुष कबीर तथा सतगुरु गायोंवालों की मूर्तियाँ की गईं स्थापित : सतगुरु वेदांत आचार्य स्वामी चेतना नंद जी महाराज भूरीवालियां गद्दीनशीन जी के मार्गदर्शन में सुबह भोर में एक विशाल शोभा यात्रा का भी किया गया आयोजन

गढ़शंकर : सतगुरु ब्रह्म सागर भूरीवाले गुरुगद्दी परंपरा गरीबदासिया संप्रदाय के लालपुरी भवानीपुर धाम में की मूर्ति स्थापना समारोह आज बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सतगुरु वेदांत आचार्य स्वामी चेतना नंद...
Translate »
error: Content is protected !!