लुधियाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या : पुरानी रंजिश के चलते हुई गोलीबारी … पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

by

एएम नाथ। लुधियाना : पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह कबड्डी खिलाड़ी की मदद करता था। इसी रंजिश के चलते जगराओं में गांव की अनाज मंडी के पास हथियारबंद हमलावरों ने उस पर गोलियां चलाईं।
वहीं गोलियां लगने के बाद वह खेत में गिर गया। घटना के बाद युवक को उसका भाई और गांव के लोग तुरंत जगराओं सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गगनदीप सिंह के रूप में हुई है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोर्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही परिवार वालों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिजली के लग रहे लंबे कटों से बीत क्षेत्र के लोगों में हाहाकार

गढ़शंकर, दिसंबर 27: बीत भलाई कमेटी ( बीत क्षेत्र) का एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां पावरकॉम के एक्सियन सुमीत धवन से उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एक मांग पत्र सौंपा कर मांग...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक की गई आयोजित

गढ़शंकर :  दोआबा साहित्य सभा, गढ़शंकर की मासिक मीटिंग स्थानीय मेजर सिंह मौजी मेमोरियल लाइब्रेरी, गांधी पार्क गढ़शंकर में सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रिंसिपल बिकर सिंह की अध्यक्षता में हुई। सभा की कार्यवाही प्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बंजार में वन माफिया सक्रिय, सैंकड़ो हरे पेड़ों की हुई कटाई : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला, 17 अगस्त : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि जिला कुल्लू के बंज़ार में वन माफिया सक्रिय है और सैंकड़ों हरे पेड़ों को काटा गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!