गुरूद्वारा श्री मंजी साहिब रेडू में मुफ्त मेडीकल कैंप 15 को : लोहड़ी पर एक दिवसीय शिविर लगाएगा आयुष विभाग

by

बीबीएन, 13 जनवरी (तारा) : उपमंडल मुख्‍यालय नालागढ़ से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राचीन गुरद्वारा श्री मंजी साहिब बाबा कर्ता जी रेडू-झिड़ीवाला में लोहड़ी का पर्व हर साल की तरह इस बार भी बड़ी ही श्रद्धा एवं हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जाएगा। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के आग्रह पर इस बार 15 जनवरी को लोहड़ी के पावन पर्व पर प्रदेश आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय निशुल्‍क शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें रोगियों की मुफ्त जॉंच करने के साथ-साथ उन्‍हें दवाइयां भी फ्री में उपलब्‍ध करवाई जाएगी। प्रदेश आयुष विभाग के निदेशक रोहित जम्वाल (आई.ए.एस.) ने अपने कार्यालय आदेश क्रमांक-28890- 92, दिनांक 20/12/2025 द्वारा जिला आयुष अधिकारी सोलन को उक्‍त शिविर के आयोजन हेतू आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं करने तथा विशेषज्ञ डाक्‍टरों की टीम वहां भेजने के निर्देश जारी किए हैं। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी सरदार जोगिंद्र सिंह ने बताया कि इलाका वासियों को उनके घर द्वार पर ही फ्री मेडीकल सुविधा उपलब्‍ध करवाने के उद्देश्‍य से ही गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी ने आयुष विभाग के निदेशक से यहां मुफ्त मेडीकल कैम्‍प लगाने की मांग उठाई थी, जिसे उन्‍होंने सहर्ष स्‍वीकार करते हुए गुरूद्वारा साहिब में फ्री मेडीकल कैम्‍प लगाने की स्वीकृति कर दी। इसके लिए उन्‍होंने आयुष विभाग के निदेशक रोहित जम्वाल (आई.ए.एस.) का हार्दिक आभार जताया और आश्‍वास्‍त किया कि उक्‍त कैम्‍प को सफल बनाने में गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उधर, निदेशक,आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश के निर्देश पर जिला आयुष अधिकारी सोलन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उप मण्डलीय आयुष अधिकारी को उक्त फ्री मेडीकल कैम्प के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करके डाक्टरों एवं सहयोगी स्टाफ की टीम गठित के निर्देश दिए हैं, जिसकी अनुपालना में उपमंडलीय आयुष अधिकारी ने अपने नेतृत्व में 05 विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित 13 सदस्यीय टीम बनाई है। गुरू घर के सेवादार भाई सुच्चा सिंह एवं भाई अवतार सिंह ने बताया कि गुरद्वारा श्री मंजी साहिब बाबा कर्ता जी रेडू-झिड़ीवाला में लोहड़ी के त्‍यौहार के उपलक्ष्‍य में गत पांच दशकों से विशेष समागम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लड़ी वार अखण्‍ड पाठ प्रमुख हैं। उनके मुताबिक गुरद्वारा श्री मंजी साहिब बाबा कर्ता सभी धर्मों के लोगों की आस्‍था का केंद्र है और यहां हिन्‍दु-मुस्लिम- सिख- इसाई सभी धर्मों के लोग बिना किसी भेद-भाव से बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ आकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की मंगल कामना करने आते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी बस्तियों में बिजली-सड़क सुविधाओं का होगा सत्यापन एंबुलेंस की पहुंच से वंचित क्षेत्रों की पहचान कर 7 दिन में रिपोर्ट देंगे डीसी

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने प्रदेश में बिजली और एंबुलेंस के आवागमन योग्य सड़क सुविधा से वंचित अनुसूचित जाति बस्तियों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शुद्ध पेयजल व हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री

बद्दी में राज्य स्तरीय जल महोत्सव आयोजित, जल शक्ति विभाग कर रहा 10 हजार योजनाएं कार्यान्वित एएम नाथ । बद्दी : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी को शुद्ध पेयजल एवं हर खेत तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कल नामांकन का आखिरी दिन : हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी होगा कौन

विधानसभा चुनाव नामांकन पत्र भरने का कल आखिरी दिन है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान अभी भी यह तय नहीं कर पाई कि पार्टी का हमीरपुर से प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही। जिससे पार्टी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्रह्मकुमारियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुक्खू की कलाई पर राखी बांधी

शिमला : ब्रह्मकुमारी, शिमला शाखा से ब्रह्मकुमारियों ने आज शिमला में रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की कलाई पर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने उन्हें रक्षा बंधन की हार्दिक...
Translate »
error: Content is protected !!