धायला स्कूल के प्रणव ने मिडल मेरिट स्कालरशिप में जिला में पांचवा स्थान प्राप्त किया

by

पट्टा मेहलोग, 20 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत घड़सी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला धायला के प्रणव पुत्र मनोज कुमार ने स्वर्ण जयंती मिडल मैरिट स्कालरशिप स्टेज दो की परीक्षा में जिला स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया है।
यह परीक्षा पिछले वर्ष 2 नवंबर को डिग्री कॉलेज सोलन में हुई थी। इस लिखित परीक्षा में इस होनहार बच्चे ने जिला स्तर पर मेरिट में पांचवा स्थान हासिल करके अपने माता पिता और स्कूल के अध्यापकों का गौरव बढ़ाया है। स्कूल के अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि इस होनहार को 1 लाख 80 हजार रूपये छात्रवृति मिलेगी। उन्होंने बताया कि ये छात्रवृत्ति प्रणव को छठी कक्षा में चार हजार प्रति महीना, सातवीं में पांच हजार और आठवी कक्षा में छ हजार रुपए प्रति माह के रूप में दी जाएगी।
इस शानदार उपलब्धि के लिए प्रणव को स्कूल के अध्यापकों और गांव के लोगों ने बधाई व हार्दिक शुभकामनायें दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका : हिमाचल कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट हर्ष महाजन का इस्तीफा: BJP जॉइन

शिमला | हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन आपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। जिससे हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा और साफ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सराज विधानसभा क्षेत्र में 30.32 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं का मुख्यमंत्री लोकार्पण और शिलान्यास किए

सराज : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के बागाचनोगी के कुठेड़ में 4.50 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भवन और बागाचनोगी में 37 लाख रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार की खुली पोल, अंतर्कलह आया सामने- अपने हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं सुक्खू सरकार के मंत्री और कांग्रेस के नेता : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार का अंतर्कलह अब प्रदेश के समाने आ गया है। स्थिति अब एक दूसरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब की पर्ची के लिए 10 रुपए नहीं, आलीशान दफ्तरों पर करोड़ों का खर्च : बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- जनता पर कर्ज, टैक्स और महंगाई का बोझ बढ़ा एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!