हरियाणा, हिमाचल, युपी समेत 8 टीमों ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश,

by

हिमाचल ने बिहार व हरियाणा ने राजस्थान को हराया

बीबीएन, 21 जनवरी (तारा) : राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं तमिलनाडु की टीम ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश कर लिया है।

राजकीय कन्या विद्यालय में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले अत्यंत उत्साह एवं रोमांचक माहौल में सम्पन्न हुए। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना एवं कौशल का प्रदर्शन किया।
तीसरे दिन प्री-क्वार्टर फाइनल परिणाम हरियाणा ने राजस्थान को 48–32 अंकों से पराजित किया। महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 39–22 अंकों से हराया। दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को 49–24 अंकों से परास्त किया। उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 37–35 अंकों से कड़े मुकाबले में हराया। हिमाचल प्रदेश ने बिहार को 45–36 अंकों से पराजित किया। मध्य प्रदेश ने उत्तराखंड को 33–31 अंकों से हराया। छत्तीसगढ़ ने पश्चिम बंगाल को 49–21 अंकों से पराजित किया। तमिलनाडु ने केरल को 43–14 अंकों से हराया। इन मुकाबलों के उपरांत हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं तमिलनाडु की टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई हैं।

इससे पहले खेले गए लीग मैच में हिमाचल ने पंजाब की 51-37 से पराजित किया। इसके अलावा केरला ने एनवीएस को एक तरफा मुकाबले में 68-22 से पराजित किया। तामिलनाडू ने महाराष्ट्र को 33-22 से हराया। दिल्ली ने झारखंड को 53-18 से शिकस्त दी। एपी ने जम्मू एंड कश्मीर को 35-20 से हराया यूपी ने गुजरात को 34-20 से पराजित किया। बिहार ने सीबीएसई को एक तरफा मुकाबले में 51-25 से पराजित किया। राजस्थान ने विद्या भारती को 68-26 से हराया, वहीं चंडीगढ़ ने आसाम को 35- 28 से पराजित किया।

इस मौके पर एसडीएम नरेंद्र सिंह अहलुवालिया, तहसीलदार हुसन चंद चौधरी, कबटड्डी कोच संजीव ठाुकर, राजपुरा के प्रधान देवेंद्र, कुश्ती संघ के उपप्रधान कुलदीप राणा, सुरेश राम, मनीष कुमार, अमरचंद चौधरी,मनोज राणा ,सरदार हरजिंदर सिंह,चौधरी सतनाम, पार्षद महेश गुप्ता, जय पाल चंदेल, हंसा , अंतरराष्ट्रीय कब्ड्डी स्टार अजय ठाकुर, जितेंद्र सिंह राणा, संसारी लाल , अधिवक्ता नरेश गई, सुनील, समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Akali Leader Jatinder Singh Lali

People will not tolerate the dictatorial attitude of the government,” says Lali Bajwa Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 2 : Ahead of senior Shiromani Akali Dal leader and former Punjab Minister Bikram Singh Majithia’s court...
article-image
पंजाब

संत बाबा हरी सिंह यादगारी टूर्नामेंट में नंगल ख़िलाड़िया, जिंदोवाल, सैदपुर व कालेवाल भगतां की टीमें ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

माहिलपुर, 26 अप्रैल  : संत बाबा हरि सिंह स्पोर्टिंग क्लब कहारपुर, गांववासी व प्रवासी भारतीयों के सहयोग से कमेटी चेयरमैन संत साधु सिंह निर्मल कुटिया कहारपुर और अध्यक्ष हरमनजोत सिंह के नेतृत्व में गांव...
article-image
पंजाब

वैटनरी इंस्पेकटर जसवीर राणा का सेवानावृति पर शानदार सम्मान

 गढ़शंकर I  वैटनरी विभाग में 38 साल सेवाएं निभाने के उपरांत वैटनरी इंस्पेकटर राणा जसवीर सिंह की सेवानिवृत्त होने पर उनके सन्मान में शहर के होटल में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!