उपमंडल सलूणी के गांव डियूर में सेब रोग प्रबंधन पर जागरूकता शिविर आयोजित

by

एएम नाथ। चम्बा(सलूणी), 19 फरवरी : कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा और उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान से उपमंडल सलूणी के गांव डियूर में सेब फसल के रोग प्रबंधन को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य बागवानों को सेब की फसल में लगने वाले रोगों की पहचान और उनके सही उपचार की जानकारी देना था।
कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. जया चौधरी ने बताया कि इस अभियान के तहत बागवानों को सेब की फसल के उचित प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शिविर में अल्टरनेरिया और मार्सोनिना लीफ ब्लॉच जैसे रोगों की रोकथाम की जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर सही दवाइयों का उपयोग और निर्धारित स्प्रे शेड्यूल का पालन करने से फसल को रोगों से बचाया जा सकता है और उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। बागवानों को दवाइयों के संतुलित प्रयोग, छिड़काव की सही विधि और समय के बारे में भी जानकारी दी गई।
शिविर में विशेषज्ञों के द्वारा मृदा स्वास्थ्य के महत्व पर भी जोर दिया गया और मिट्टी परीक्षण व संतुलित उर्वरक उपयोग की सलाह दी गई। विशेषज्ञों ने डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय द्वारा अनुशंसित स्प्रे शेड्यूल अपनाने को कहा।
शिविर में बागवानी विकास अधिकारी डॉ. मंथन जरयाल और उद्यान प्रसार अधिकारी जोगिंदर भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नैला स्कूल के छात्र छात्राओं ने हिम गौरव आईटीआई में लिया तकनीकी शिक्षा का ज्ञान : आईटीआई कोर्स करने वाले छात्र छात्राओं को हिमाचल सरकार 1000 रूपया व 1500 रूप्या देती है कौशल विकास भत्ता प्रतिमाह

ऊना। 18 मार्च : हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत सन्तोषगढ़ में संचलित हिम गौरव आईटीआई में मंगलवार को विलासपुर जिला के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैला के विधार्थियों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दियोटसिद्ध के दुकानदारों को दी जाएगी खाद्य सुरक्षा की ट्रेनिंग : DC अमरजीत सिंह

रोट बनाने की तिथि और इसकी गुणवत्ता की अवधि भी दर्शाई जाएगी रोहित राणा ।  हमीरपुर 20 नवंबर। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रसाद एवं रोट की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ये मौतें नहीं, कत्ल है …हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : सीएम मान ….पीड़ित परिवारों को 10 लाख का मुआवजा देने का एलान

मजीठा :  पंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जहरीली शराब से 17 लोगों की मौत हो गई। यह पंजाब में तीन साल में चौथी बड़ी जहरीली शराब त्रासदी है। मुख्यमंत्री भगवत सिंह...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पालमपुर बस स्टैंड को विकसित करने के लिए बनेगा मास्टर प्लान: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री

बस स्टैंड का किया निरीक्षण, ग्वाल टिल्ला में नुक्सान का लिया जायजा पालमपुर, 21 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पालमपुर बस स्टैंड के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा ताकि लोगों को...
Translate »
error: Content is protected !!