बेली बंगला में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

by

दून विधायक राम कुमार चौधरी ने विजेता उप विजेता टीमों को किया सम्मानित

बी बी एन, 1 मार्च (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ग्राम पंचायत सुनेड़ के गांव बेली बांगला में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित करते हुए सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त साधन है।
रामकुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के युवाओं में अपार प्रतिभा है, जिसे सही दिशा और अवसर मिलने पर वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकते हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों की खेल भावना, समर्पण और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन असली जीत प्रयास और सकारात्मक सोच की होती है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसे मादक पदार्थों से दूर रहें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को पूर्णतः चिट्टा मुक्त बनाना है, जिसके लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने और अपने साथ-साथ समाज को भी जागरूक करने का आग्रह किया।
रामकुमार चौधरी ने कहा कि भविष्य में दून विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण स्तर पर ही युवाओं को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बद्दी में राज्य स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी और वे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे। उन्होंने कहा कि भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होते ही स्टेडियम निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई देते हुए अपनी ऐच्छिक निधि से 10 हजार रूपए प्रदान करने की घोषणा की और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे, जिससे क्षेत्र में खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहन मिलता रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जोहड़जी मेला के दौरान चंडी में लंगर सेवा कमेटी का गठन

पट्टा मेहलोग, 15 फरवरी (तारा) : आगामी 2 अप्रैल से लगने वाले बाबा जोहड़ी मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चंडी में लंगर सेवा प्रदान करने के लिए एक कमेटी का गठन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मां की मौत के 20 दिन बाद हार्ट अटैक से बेटे ने तोड़ा दम

जोगिंद्रनगर :  जिले में जोगिंद्रनगर शहर के वार्ड नंबर छह में मां की मौत के 20 दिन बाद बेटे की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। 16 मार्च को वार्ड छह निवासी सुनंदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने किया युवा उत्सव का शुभारंभ : सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए अनिवार्य – विक्रमादित्य सिंह

शिमला, दिसम्बर 05 – लोक निर्माण, युवा सेवा व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां कालीबाड़ी हाल में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने बड़सर और लाहौल स्पीति में किए “टिकट” फाइनल, अनुराधा और सुभाष मैदान में

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने बड़सर और लाहौल स्पीति के लिए प्रत्याशियों के टिकट फाइनल कर लिए हैं। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!