पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी ने प्रशिक्षित किये 24 प्रतिभागी : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत

by
एएम नाथ। कुल्लू, 18 मार्च : पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी), पतलीकुहल, जिला कुल्लू में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति, जिला उद्योग केंद्र कुल्लू तथा खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग शिमला से 24 प्रशिक्षु उद्यमियों को प्रशिक्षण के लिए प्रायोजित किया गया। 10 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को सफल उद्यमी बनने हेतु आवश्यक कौशल एवं प्रेरणा प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों जैसे उच्च स्वप्रेरणा, अवसरों की पहचान एवं उनका उपयोग, निरंतरता, सूचना संग्रह, गुणवत्ता प्रबंधन, समस्या समाधान, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं संवाद कौशल पर विस्तृत जानकारी दी गई।
गौरतलब है कि ये सभी प्रशिक्षु उद्यमी विभिन्न विभागों द्वारा बैंकों के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने हेतु ऋण सुविधा के लिए प्रायोजित किए जाते हैं, जिससे वे अपनी व्यापारिक गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित कर सकें।
कार्यक्रम के समापन समारोह में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के विकास अधिकारी शविवेक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शर्मा ने उद्यमिता विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना स्वरोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने प्रतिभागियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और अपनी ऊर्जा एवं उत्साह को बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर पीएनबी आरसेटी कुल्लू के निदेशक चंद्रनारायण सिंह ने उद्यमियों को बाजार प्रबंधन एवं गुणवत्ता प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने उद्यम संचालन में आने वाली चुनौतियों के समाधान पर भी प्रकाश डाला तथा संस्थान की ओर से भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम समन्वयक सौरभ उपाध्याय ने सभी प्रशिक्षुओं एवं अतिथियों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षु उद्यमियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 64 पदों के लिए आवेदन 2 सितंबर तक

एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाडी श्री धर्म वीर ने बताया कि उपमण्डल भटियात के अन्तर्गत आंगनवाडी केन्द्रो में 10 आंगनवाडी कार्यकर्ता और 28 आंगनवाडी सहायिका व आंगनवाडी केन्द्र 2/4 बकलोह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की समग्र विकास योजना में स्थानीय निवासियों की आवश्यकताओं का रखा जाएगा पूरा ख्याल : उपायुक्त

श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की विकास योजना से संबंधित आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई के लिए बैठक का आयोजन रोहित भदसाली।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना), 9 अक्तूबर. श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आय की शर्त : स्वरोजगार, गृह निर्माण और पढ़ाई के लिए अनाथ बच्चों पर

एएम नाथ। शिमला :  अनाथ बच्चों पर  स्वरोजगार, गृह निर्माण और पढ़ाई के लिए सरकार ने आय की शर्त लगा दी है। मुख्यमंत्री सुख आश्रय के तहत आवेदनों को स्वीकृति देने से पहले अनाथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा क्षेत्र 54-कसौली (अ.जा.) के अंतर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों का मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुनीष गर्ग ने किया निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मुनीष गर्ग ने आज सोलन ज़िला के । मुनीष गर्ग ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का 27 अक्तूबर, 2023 से 09 दिसम्बर, 2023 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!