सरकारी सेकेंडरी स्कूल रुड़की खास में सेफ्टी एंड सिक्योरिटी विषय पर सेमिनार 

by
गढ़शंकर, 19 मार्च : पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार, ब्लॉक गढ़शंकर-1 और गढ़शंकर-2 के गाइडेंस एंड कौन्सलर अध्यापकों का सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की खास में स्कूल प्रभारी जसवीर राणा के नेतृत्व सेफ्टी एंड सिक्योरिटी विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। ब्लॉक गढ़शंकर-1 से बलजीत राम और ब्लॉक गढ़शंकर-2 से मनजीत कुमार और कुमारी एकता ने इस संगोष्ठी में रिसोर्स पर्सन
के रूप में भाग लिया। सेमिनार में पहुंचने पर स्कूल प्रभारी जसवीर राणा ने सभी का स्वागत किया और सेफ्टी एंड सिक्योरिटी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं ने विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर लेक्चरर मुकेश कुमार, सेवानिवृत्त लेक्चरर जगदीश राय, बलकार सिंह मघानिया आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गढ़शंकर-1 और गढ़शंकर-2 ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:
स्वागत करते स्कूल प्रभारी जसबीर राणा, उपस्थित रिसोर्स पर्सन और शिक्षक।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई : 6 पिस्तौल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे तस्करों से...
article-image
पंजाब

बीनेवाल में शहीदों को समर्पित आयोजित खेल मेले में बालीवाल के फाईनल मुकावले में जगदेव कलां ने राजू माजरा को हरा कर खिताब पर किया कबजा

गढ़शंकर। गांव बीनेवाल में युनाईटेड स्र्पोटस कलब बीनेवाल दुारा शहीदों की याद में आयोजित 18 वां ग्रामीण खेल मेले में बालीवाल के फाईनल मुकावले में जगदेव कलां की टीम ने राजू माजरा की टीम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

100 लड़कियों को रेप कर किया था ब्लैकमेल : अजमेर कांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, 5-5 लाख जुर्माना

रोहित भदसाली।अजमेर : देश के सबसे बड़े रेप और ब्लैकमेल कांड में कोर्ट ने आखिरकार अपना फैसला सुना दिया है। राजस्थान के अजमेर के बहूचर्चित रेप-ब्लैकमेलिंग मामले में 6 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी...
article-image
पंजाब

गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में फंसा अमेरिका : कोर्ट ने कहा- मारने को निखिल हायर किया, सबूत पेश करें

न्यूयॉर्क की एक अदालत ने खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में अमेरिकी सरकार से जवाब तलब किया है।  अमेरिकी डिस्टिक मजिस्ट्रेट विक्टर मारेरो ने सरकार अपना डिटेल...
Translate »
error: Content is protected !!