देश में शीध्र कॉमन सिविल कोड लागू करने के गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत

by

भोपाल :  भाजपा के पार्टी कार्यालय में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सीएए, राममंदिर, अनुच्छेद 370 और ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों के फैसले हो गए हैं। अब बारी कॉमन सिविल कोड की है। देश में जल्द ही कॉमन सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) लागू हो सकती है। यह संकेत अमित शाह ने स्पष्ट साफ तौर पर दिए है।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में कॉमन सिविल कोड पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जा रहा है। ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। जो भी बचा है, सब ठीक कर देंगे। आप लोग कोई भी ऐसा काम मत करना, जिससे पार्टी को नुकसान पहुंचे।

इससे पहले उन्होंने प्रदेश के सीनियर नेताओं से पूछा कि क्या देश में सब ठीक हो गया? इसके बाद उन्होंने कॉमन सिविल कोड के मुद्दे की चर्चा की। शाह ने यह भी खुलासा किया कि अगले चुनाव से पहले राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष हो जाएंगे, लेकिन इससे चिंता करने की जरूरत नहीं। अभी कांग्रेस और नीचे जाएगी। कोई चुनौती नहीं है।

कॉमन सिविल कोड  लागू होने से क्या होगा :-
देश में शादी, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेने जैसे सामाजिक मुद्दे एक समान कानून के अंतर्गत आ जाएंगे। इसमें धर्म के आधार पर कोई कोर्ट या अलग व्यवस्था नहीं होगी। संविधान का अनुच्छेद 44 इसे बनाने की शक्ति देता है। इसे केवल केंद्र सरकार संसद के जरिये ही लागू कर सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कार्यालयों/भवनों में हीटर व अंगीठी के सुरक्षित उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

रोहित जसवाल।  ऊना, 24 दिसम्बर। ऊना जिले में सर्दी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने हीटर, अंगीठी के सुरक्षित उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय दाँवटा की नव्या ने पास की छात्रवृत्ति परीक्षा

कुठाड़, 9 मार्च (तारा) : राजकीय उच्च विद्यालय दाँवटा की आठवीं कक्षा की मेधावी छात्रा नव्या ने राज्य स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय:  साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय व अपने परिजनों का नाम...
article-image
पंजाब

लहूलुहान होकर गिरा युवक : बाइक सवार बदमाशों ने बीच सड़क पर बरसाईं गोलियां

मोगा  : जिले में दिन के समय एक गंभीर घटना सामने आई जब जीरा रोड पर तीन बाइक सवारों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। हमलावरों की गोलियों से युवक गंभीर रूप...
article-image
पंजाब

निजी अस्पताल में बतौर आईवीएफ काउंसिलर तैनात महिला से मारपीट करने के आरोप में अस्पताल की मालिक डॉक्टर के डॉक्टर पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 22 नवंबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने अस्पताल में  वतौर आईवीएफ काउंसिलर तैनात महिला  के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को...
Translate »
error: Content is protected !!