हनीट्रैप : पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन शातिर किए गिरफ्तार..50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की रची थी साजिश

by

पंचकूला : पुलिस ने एक संगठित ब्लैकमेलिंग और एक्सटाॅर्शन के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना चंडीमंदिर में दर्ज एक मामले के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित सना आमरीन, उसके पति दिलप्रीत सिंह और उनके एक साथी मनमोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

तीनों आरोपित पंजाब के फतेहगढ़ जिला के रहने वाले हैं। उन्होंने सुनियोजित तरीके से कैथल निवासी एक शख्स को अपने जाल में फंसाकर हिडन कैमरे से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की साजिश रची थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि सना आमरीन से उसकी पुरानी जान-पहचान थी। सना ने उसे बहाने से संपर्क कर पंचकूला बुलाया। बाद में सभी मोरनी स्थित एक होटल में गए। सना ने सहमति से संबंध बनाने के दौरान छिपे कैमरे से वीडियो रिकाॅर्ड कर लिया।

इसके बाद सना ने अपने पति और साथी के साथ मिलकर उस वीडियो को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजते हुए 50 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और आरोपितों को सरहिंद व जीरकपुर क्षेत्र से काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल किया। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया हिडन कैमरा, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एक कार भी बरामद की गई है।

साथ ही उस होटल की भी पहचान करवाई गई, जहां वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपितों को अदालत में पेश किया। अब तीनों आरोपित न्यायिक हिरासत में हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हवेली में घुसकर हमला : चार के विरुद्ध केस दर्ज

माहिलपुर – थाना माहिलपुर पुलिस ने लंगेरी के पूर्व सरपंच के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार सुखदेव सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हैट्रिक लगाने वाले पूर्व विधायक भाजपा में शामिल: अविनाश राय खन्ना ने किया भाजपा में शामिल

गगरेट : कांग्रेस को चुनाव से पहले उस समय बड़ा झटका लगा है जब पार्टी के तीन बार के विधायक और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राकेश कालिया भाजपा में शामिल हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मासूम दो बहनों की कार में तड़प-तड़पकर मौत : मरम्मत के लिए खड़ी कार में लॉक हुईं थी दोनों बहनें

अलवर : राजस्थान के अलवर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आ रहा है. यहां कार में दम घुटने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है. यह मामला अलवर के वैशाली नगर...
article-image
पंजाब

सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक : शादी के 12 साल बाद दोनों के रास्ते हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग

नई दिल्ली : मशहूर सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। करीब ढाई साल बाद दिल्ली के कोर्ट ने कपल के तलाक को मंजूरी दे दी है। ऐसे...
Translate »
error: Content is protected !!