कडूआना गुरुद्वारा में संत बाबा सुंदर सिंह की याद में निकाला नगर कीर्तन

by

5 अप्रैल तक गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर बरताया जाएगा

बी बी एन, 2 अप्रैल (तारा) : बद्दी क्षेत्र के सबसे बड़े ऐतिहासिक गुरद्वारा साहिब कड़ुआना- गुल्लरवाला-लेही में वीरवार को नगर कीर्तन निकाला गया। बद्दी और उसके साथ लगते गांव में गाड़ियों से यह नगर कीर्तन निकला और वापस गुरुद्वारा में आकर समाप्त हो गया। गुरुद्वारा साहिब के संस्थापक संत बाबा सुंदर सिंह की बरसी पर नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा साहिब के प्रवक्ता ने बताया कि नगर कीर्तन सुबह सवा 11 बजे गुरुद्वारा साहिब से गुल्लरवाला, वर्धमान चौक, लेही, मख्नुमाजरा, भूड़, मलपुर, चक्का, हाउसिंग बोर्ड से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब में सम्पन्न हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे बैंड बाजा, उसके पीछे गतका पार्टी अपने करतब दिखाते हुए प्रस्थान कर रही थी। उसके बाद गुरु के पंच प्यारे और गुरु की पालकी के साथ संगत गुरुवाणी करते हुए निकली। नगर कीर्तन का बद्दी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने रोककर स्वागत किया और गुरु का प्रसाद लिया।

कड़ुआना, गुल्लरवाला औरोबिंदो स्कूल के पास, साई रोड, वर्धमान चौक, लेही, मख्नुमाजरा, भुड़, हाउसिंग बोर्ड आदि स्थानों पर लोगों ने जलपान प्रसाद, हलवा, केले, संतरे, फ्रूटी,आइस क्रीम, पानी के छबील लगाए जहां पर नगर कीर्तन में शामिल लोगों को रोक उन्हें जलपान कराया। गुरुद्वारा के प्रबंधक ने बताया कि 3, 4 व 5 अप्रैल को गुरुद्वारा साहिब में प्रसिद्ध रागी टाडी जत्थे रागी गुरुवाणी से संगत को निहाल करेंगे। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर चलता रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

13 IFS के तबादले : संजय सूद सम्भालेंगे वन बल प्रमुख PCCF का अतिरिक्त प्रभार

एएम नाथ। शिमला :हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिश पर भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संजय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर की बेटी स्नेहा ने रचा इतिहास!

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र की अति दुर्गम गांव चोभूगला (ब्रेही पंचायत) से स्नेहा पुत्री लेहरू राम की प्रतिभाशाली पुत्री ने बेंगलुरु में होने वाली 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा तथा शाहपुर के एसडीएम को जमीन का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश- एयरपोर्ट विस्तारीकरण: पुनर्वास के लिए मास्टर प्लान हो रहा तैयार: डीसी डा. निपुण जिंदल

हिमुडा तैयार करेगी डिटेल मैप, सभी सुविधाएं का रखा जाएगा ध्यान धर्मशाला, 29 दिसंबर। उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला के गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से प्रभावित होने वाले परिवारों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

न तो मोदी और न ही अमित शाह बचा पाएंगे….कांग्रेस की सरकार में असम के CM जेल में होंग…. CM हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को क्यों दिखाया ठेंगा

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बुधवार को बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. साथ ही। कांग्रेस नेता गांधी...
Translate »
error: Content is protected !!