नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी का 29वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर सफल : 92 यूनिट रक्त एकत्रित, 270 लोगों ने ली निशुल्क न्यूरोथेरेपी सेवा

by

बीबीएन, 18 अप्रैल । तारा : सामाजिक सरोकारों को सशक्त करते हुए नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ग्राम पंचायत साईं स्थित रूहानी सत्संग भवन में 29वां निशुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच (न्यूरोथेरेपी) शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 92 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, वहीं 270 लोगों ने निशुल्क न्यूरोथेरेपी उपचार का लाभ उठाया।

रक्तदान शिविर के लिए पीजीआई चंडीगढ़ की टीम विशेष रूप से पहुंची, जबकि न्यूरोथेरेपी शिविर के लिए हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और बद्दी से आए अनुभवी न्यूरोथेरपिस्टों की टीम ने लोगों की जांच एवं उपचार किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर उपस्थित रहीं। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष उर्मिला गुरमेल चौधरी तथा गुरमेल चौधरी को बधाई दी। मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं से संवाद करते हुए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया तथा न्यूरोथेरेपी टीम से बातचीत कर इस उपचार पद्धति के लाभों की जानकारी भी ली।

संस्था की संस्थापक एवं भाजपा महिला मोर्चा सोलन की उपाध्यक्ष उर्मिला गुरमेल चौधरी ने बताया कि यह उनकी संस्था द्वारा आयोजित 29वां रक्तदान शिविर है और भविष्य में भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की सहायता करना है।

उन्होंने आगे बताया कि न्यूरोथेरेपी शिविर में मोहिंद्र पाल सहित उनकी 10 सदस्यीय अनुभवी टीम ने लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया। संस्था दून विधानसभा क्षेत्र में लगातार सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है और बद्दी सहित विभिन्न स्थानों पर बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर चुकी है।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है, जिस पर सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा रक्तदान शिविर के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डेजी ठाकुर, उर्मिला गुरमेल चौधरी, बलविंदर ठाकुर (युवा मंडल), गुरबचन सिंह प्रधान, ग्राम पंचायत साईं, अशोक ठाकुर, कपिल ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, चमन लाल धीमान, ज्ञान चंद धीमान, कृष्ण कुमार कसाना, संतोष कुमारी (एमसी बद्दी), सोनी प्रधान, जतिंदर ठाकुर, हरमेक ठाकुर, सुरिंदर चौधरी, सुरेश चौधरी, राणा , रामजी तिवारी, राजन बांठ, राजवीर चौधरी, परमजीत पम्मी, पाली चौधरी (थाना), न्यूरोथैरेपिस्ट महेंद्र पाल रूबी ठाकुर, करम चंद ठाकुर (साईं) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को तंबाकू मुक्त जिला बनाने के अभियान को दें निर्णायक गति : डीसी जतिन लाल

डीसी ने ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ की प्रगति की समीक्षा की रोहित जसवाल।  ऊना, 18 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए चल रहे प्रयासों को निर्णायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ के लाभार्थियों का आंकड़ा 4.20 लाख के पारः डीसी

ऊना जिला ऊना में कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ लगाने का आंकड़ा 4.20 लाख के पार पहुंच गया है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कठिन समय में मेरी प्रार्थनाएं हिमाचल वासियों के साथ : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए

नई दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा सहायिका के भरे जाएंगे 8 पद

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा –  बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन उपमंडल देहरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा आंगनवाड़ी सहायिका के 8 रिक्त पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सुशील शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!