प्रसिद्ध धार्मिक गायक हर्ष कुमार ने किया मां की महिमा का गुणगान : कीर्तन मंडली हाउसिंग बोर्ड फेस 2 ने करवाया संयुक्त जागरण

by

बीबीएन,19 अप्रैल (तारा) :हाउसिंग बोर्ड बद्दी फेस दो कीर्तन मंडली द्वारा मां भगवती का भव्य जागरण करवाया गया। जिसमें नालागढ़ के सुप्रसिद्ध धार्मिक गायक हर्ष कुमार एंड पार्टी ने सारी रात मां की महिमा का गुणगान किया । जागरण का शुभारंभ ज्योति प्रजलन से हुआ जिसमें कीर्तन मंडली द्वारा ज्योति प्रज्वलित करवा मां की महिमा का गुणगान शुरू किया गया। गायक हर्ष कुमार ने मैया तेरी महिमा को जानता जहान,मेरी मां दिया जोता सतरंगिया, साढ़े घर होया जगराता आदि गीत गाकर श्रोताओं को सारी रात बांधे रखा । जागरण के दौरान अनेक प्रकार की झांकियां निकाली गई जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। अंत में उन्होंने मां तारा रानी की कथा का इतनी सुंदर तरीके से व्याख्यान किया कि श्रोताओं की आंखों से आंसू निकलने लगे। जानकारी देते हुए कीर्तन मंडली के सदस्यों अंजू शर्मा ,नेहा ठाकुर ,मीना कुमारी, लतिका, किरण ,निशु ,मधु कंसल ,संजना, शिवानी, मधु शर्मा ने बताया कि यह यह जागरण सभी लोगों से कैसे योग से करवाया गया है वह कीर्तन मंडली द्वारा हर साल संयुक्त रूप से कोई ना कोई भव्य धार्मिक कार्यक्रम करवाया जाता है ताकि समाज में एकता की भावना बनी रहे।

फोटो कैप्शन 19, हाउसिंग बोर्ड बद्दी फेस 2 में मां भगवती जागरण का आनंद उठाते श्रोता

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में एंटी चिट्टा वॉकथन को लेकर रणनीति तैयार, जल्द होगा आयोजन : केवल सिंह पठानिया

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, जनभागीदारी पर रहेगा विशेष जोर एएम नाथ। शाहपुर, 19 अप्रैल : शाहपुर के लोक निर्माण विश्राम गृह में एंटी चिट्टा वॉकथन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा : पंजाब की युवती को पुलिस ने पकड़ा;

एएम नाथ । शिमला : रोहड़ू बाजार में एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवती को पकड़ा है और गेस्ट हाउस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस को मिलने वाली सुविधा रोकने के अंतरिम आदेश पर बोले नेता प्रतिपक्ष : माननीय हाई कोर्ट के फ़ैसले का स्वागत : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सीपीएस को नियमों के विपरीत जाकर नियुक्त करके उन्हें सुविधाएं दी थी। आज माननीय उच्च न्यायालय ने सभी सीपीएस को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फ्लैगशिप परियोजनाओं से जुड़े एफसीए और एफआरए मामलों के निपटारों में तेजी लाई जाएः मुख्यमंत्री

ज्यूलॉजिकल पार्क के प्रारम्भिक कार्यों को शीघ्र शुरू करना सुनिश्चित किया जाए शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सायं शिमला में वन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!