क्योरटेक ग्रुप के युवा एमडी सुमित सिंगला को 20वें इंटरनेशनल समिट एंड अवॉर्ड सेरेमनी के अंतर्गत वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूके (लंदन) द्वारा काठमांडू, नेपाल में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाज़ा गया

by

बीबीएन, 03 मई : बद्दी की क्योरटेक ग्रुप के युवा प्रबंध निदेशक (एमडी) सुमित सिंगला को 20वें इंटरनेशनल समिट एंड अवॉर्ड सेरेमनी के अंतर्गत वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूके (लंदन) द्वारा काठमांडू, नेपाल में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाज़ा गया।
यह सम्मान नेपाल की माननीय सांसद इंदिरा राणा मगर, डॉ. ओजस्वी शेरचंद, डॉ. संदीप राणा, धनंजय रेग्मी, मिंगमा डेविड शेरपा तथा फेडरेशन ऑफ नेपाली चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की पूर्व अध्यक्ष भवानी राणा द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूके (लंदन) के सीईओ संतोष शुक्ला, सतीश के. शुक्ला, संजय शुक्ला (पूर्व विधायक, इंदौर) तथा सागर कटवाल का सुमित सिंगला ने हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवॉर्ड सेरेमनी में विश्व के अनेक देशों से आए प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सुमित सिंगला ने कहा कि नेपाल, जो भगवान शिव की नगरी और सनातन संस्कृति के सम्मान के लिए प्रसिद्ध है, हिंदुत्व के महत्व के साथ-साथ ऋषि-मुनियों की तपोभूमि भी रहा है।
इस अवसर पर संतोष शुक्ला ने कहा कि सुमित सिंगला को समय-समय पर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान तथा गुणवत्तापूर्ण दवाइयों के निर्माण के लिए सम्मानित किया जाता रहा है।
सुमित सिंगला ने कहा कि वे भविष्य में भी समाज सेवा और उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं के निर्माण के कार्यों के लिए नेपाल के साथ जुड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1915 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं उपभोक्ता, 1930 नंबर पर कर सकते हैं साईबर ठगी की शिकायत: उपभोक्ता जागरुकता के लिए सामाजिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण : सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 23 दिसंबर। राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने द हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के सहयोग से शनिवार को यहां हमीर भवन में एक सेमिनार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शोभा यात्रा व शिव पूजन से हुआ राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेले का आगाज : संजय रत्न ने किया कालेश्वर बैसाखी मेले का शुभारंभ

एएम नाथ। देहरा, 13 अप्रैल :  शोभायात्रा और कालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेले का आज आगाज हुआ। विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न ने बतौर मुख्यातिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब की सबसे छोटी उम्र की लेखिका अगम प्रीत कौर की पहली किताब*”More Than Enemies and Friends” का हुआ लोक अर्पण

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सभ्याचार संभाल सोसाइटी के सौजन्य से आज पंजाब की सबसे छोटी उम्र की लेखिका कक्षा नवमी की विद्यार्थी 15 साल की अगम प्रीत कौर की किताब “More Than Enemies and Friends”...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1226 पदों को भरने और आरक्षी के पद पर 30 प्रतिशत महिला आरक्षण प्रदान करने का निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर 30 प्रतिशत महिला आरक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया...
Translate »
error: Content is protected !!