जनगणना-2027 के लिए फ़ील्ड प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

by

अधिकारियों को निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त व जिला जनगणना अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज बचत भवन चंबा में जनगणना-2027 के लिए चंबा जिला में नियुक्त 32 फ़ील्ड प्रशिक्षकों (फील्ड ट्रेनर) को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 4 मई से आरम्भ यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 मई तक जारी रहेगा।
उपायुक्त ने बताया कि यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से की जा रही है। जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना पद्धति प्रारंभ की जा रही है जिसमें व्यक्ति एचएलओ (HLO) मोबाइल ऐप तथा वेब पोर्टल www.census.gov.in/se के माध्यम से अपनी जानकारी 1 जून से 15 जून, 2026 तक स्वयं प्रस्तुत कर सकेंगे तथा 16 जून से 15 जुलाई, 2026 के मध्य मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी।
जिला जनगणना अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले अधिकारियों से कहा कि वे मात्र जानकारी एकत्र करने वाले ही नहीं, बल्कि देश के विकास कि बुनयादि नींव को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कारक हैं। इस जनगणना के आधार पर ही देश के विकास के लिए निति निर्माण का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना से संबंधित जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह जनगणना अधिकारीयों को अपनी सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि जनगणना कार्य को सटीकता से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से भी आह्वान किया कि वह इस कार्य को पूर्ण निष्ठा व इमानदारी से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बतौर मास्टर ट्रेनर सहायक निदेशक जनगणना उत्कर्ष यादव ,सहायक प्रोफेसर डाॅ. अजय कुमार तथा कपिल डीसीओ नोडल अधिकारी चंबा द्वारा जनगणना संबंधी आवश्यक पहलुओं पर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने अपना नामांकन किया दाखिल : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर रहे मौजूद

हमीरपुर, 18 जून । विधानसभा की हमीरपुर सदर सीट पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनावों के लिए मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने अपना नामांकन पर दाखिल कर लिया है। इस नामांकन से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के निर्णय …12 वर्ष या उससे अधिक की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके 1,386 पात्र वाटर गार्ड्स को जल शक्ति विभाग में पंप अटेंडेंट के रूप में नियुक्त करने का निर्णय

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में 31 दिसंबर 2024 तक 12 वर्ष या उससे अधिक की सेवा अवधि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पड़ोसी राज्यों से यहां चिट्टा समेत कई अन्य चीजें आ रही, हमारे युवाओं को बर्बाद कर दिया –

मंडी : सांसद एवं अभिनेत्री कंगना कंगना रनौत ने अप्रत्यक्ष रूप से पंजाब राज्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से चिट्टा हो या उग्रता हो या अन्य, यह लोग बाइक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जानिए- अमेरिका में कैसे करवाए जाते राष्ट्रपति चुनाव और कैसे होती वोटों की गिनती

संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में बस दो दिन बाकी है और कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप अपने चुनाव अभियान को महत्वपूर्ण स्विंग राज्यों पर केंद्रित कर चुके हैं, जहां का एक एक...
Translate »
error: Content is protected !!