दून पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन : स्कूल की तनीशा बोर्ड मेरिट में दसवें स्थान पर

by

बद्दी, 4 मई (तारा): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में दून पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरोटीवाला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय के विज्ञान (साइंस) और वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक हासिल किए। विज्ञान संकाय में 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जिनमें कई छात्रों ने 95% और 97% तक अंक हासिल किए। वहीं, कॉमर्स संकाय में भी दो विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। सभी विद्यार्थी 60 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए।
विज्ञान संकाय की छात्रा तनिशा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और टॉप-10 में भी दसवें स्थान पर अपनी जगह बनाई।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता चौधरी तथा चेयरमैन भगवान दास चौधरी ने सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
बॉक्स:

स्कूल की छात्रा तनिषा नीट की परीक्षा में जुटी

तनीशा डाक्टर बनना चाहती है
दून पब्लिक स्कूल बरोटीवाला की छात्रा तनिषा पुत्री गुरदीप सिंह ने जमा दो की विज्ञान संकाय की परीक्षा में दसवां स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ममता चौधरी व एमडी भगवान दास चौधरी ने बताया कि तनिषा नर्सरी से ही उनकी स्कूल में पढ़ी है। और शुरू से ही काफी होशियार रही है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्कूल के अध्यापकों व प्रधानाचार्य को दिया है। वह हर रोज 8 घंटे तक पढ़ाई करती थी। वह डाक्टर बनना चाहती है और अभी से नीट की परीक्षा की तैयारी में जुट गई है।
दून पब्लिक स्कूल बरोटीवाला की छात्रा तनिषा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

55,72,740 मतदाता हिमाचल में 4 सांसद चुनने के लिए दबाएंगे 1 जून को बटन : विश्व के सबसे उंचे मतदान केंद्र टशीगंग पर भी होगा मतदान

हिमाचल में एक जून को होगा लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 7,990 मतदान केंद्र बनाए, 1950 पर करें चुनाव सम्बंधी शिकायत : मनीष गर्ग कहा, चंबा के एहल्मी और भटियात के चक्की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था व सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर

समाज कल्याण के बजट में 63 फीसदी कटौती के बाद साज़िशन केवाईसी के नाम पर रोकी जा रही वृद्धावस्था पेंशन पेंशन रोकने के मामलों की निष्पक्ष जांच करवाकर जवाबदेही तय करें मुख्यमंत्री एएम नाथ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को तिहाड़ जेल में उनके परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मिलने नहीं दिया जा रहा : संजय सिंह

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में उनके परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रावण आष्टमी मेले की तैयारियों को लेकर विधायक सुदर्शन बबलू ने ली बैठक : अधिकारियों को मेले के सफल संचालन के दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रोहित जसवाल।  श्री चिंतपूर्णी(ऊना), 23 जुलाई। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले के तैयारियों एवं प्रबंधनों को लेकर माईदास सदन में श्री चिंतपूर्णी...
Translate »
error: Content is protected !!