अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

by
एएम नाथ। हमीरपुर 07 मई। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने अंग्रेजी के शिक्षकों के 312 पदों (पोस्ट कोड 26002) को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 3 अप्रैल को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण 489 उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 8 जून सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।
सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो माह में तैयार होगा राजकीय महाविद्यालय खड्ड का इनडोर स्टेडियम: मुकेश अग्निहोत्री

विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक खेल सुविधाएं, मल्टीपर्पज हॉल, फिटनेस सेंटर, योगा एवं मेडिटेशन हॉल का हो रहा निर्माण रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 17 अगस्त. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय खड्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गगरेट में 4.86 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक में छिपाकर रखा था नशा

एसआईयू ऊना की टीम ने इच्छाधारी मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई, सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस रोहित जसवाल।  ऊना/गगरेट। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : आप चुनाव क्षेत्र से हट जाईए, बाकी सब वह देख लेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने कृपाल परमार को दिए चुनाव मैदान से हटने के आदेश कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से बागी होकर चुनाव लड़ रहे भाजपा के कृपाल परमार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक गुणवत्ता लाना प्रदेश सरकार का संकल्प – संजय अवस्थी

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न  एएम नाथ। सोलन : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में शिक्षा व्यवस्था का...
Translate »
error: Content is protected !!