दिल्ली में कुछ प्लांट में कोयला एक दिन का ही बचा, निर्बाधन सप्लाई जारी रख पाना संभव नहीं : सत्येंद्र जैन

by

नई दिल्ली :     भीषण गर्मी के बीच दिल्ली सरकार ने बिजली की कटौती में इजाफा होने की आशंका जताई है। राजधानी के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को पैनिक बटन दबाते हुए कहा कि कुछ पावर प्लांट्स में एक दिन का ही कोयला स्टॉक बचा है। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने कहा था कि दिल्ली को मिलने वाली बिजली आपूर्ति में कमी आई है और इसके चलते निर्बाध सप्लाई जारी रख पाना संभव नहीं होगा। उनका कहना था कि यदि दिल्ली को मिलने वाली बिजली की सप्लाई में यदि कमी जारी रही तो फिर मेट्रो और अस्पतालों के संचालन में भी समस्या आ सकती है।

सत्येंद्र जैन ने राजधानी में बिजली की स्थिति को लेकर कहा कि ऊर्जा का कोई बैकअप नहीं होता है। इलेक्ट्रिसिटी को स्टोर नहीं किया जा सकता। इसका तो हर दिन उत्पादन होता है। कोयला स्टोर किया जाता है। सामान्य परिस्थितियों में कोयले का स्टॉक 21 दिनों के लिए होता है। लेकिन एनटीपीसी दादरी और ऊंचाहार में महज एक दिन का ही कोयला स्टॉक बचा है। ऐसे में बिजली की निर्बाधा सप्लाई में समस्या आ सकती है।उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि कोयले की सप्लाई सुनिश्चित की जाए ताकि बिजली की कटौती की स्थिति न पैदा हो सके।

वहीं सीएन अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि देश में बिजली की बड़ी कमी देखने को मिल रही है। हमने अब तक किसी तरह से दिल्ली में संकट को मैनेज कर रखा है। पूरे भारत में स्थिति खराब है। हमें साथ मिलकर जल्दी ही इसका समाधान तलाशना होगा। इस समस्या से निपटने के लिए जल्दी ही ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सालगिरह पर बधाई : भाग सिंह अटवाल और सतविंदर कौर अटवाल को

गढ़शंकर । सामाजिक कार्यकर्ता भाग सिंह अटवाल और सतविंदर कौर अटवाल निवासी नैनवा को 37वीं शादी की सालगिरह पर सतलुज ब्यास टाईम्स की और से बधाई। Share     
article-image
पंजाब

Land Pooling Scheme Will Shatter

Why Isn’t the Government That Claims to Eradicate Drugs Shutting Down Liquor Shops and Branches in Khuralgarh Kareempuri Hoshiarpur/ July 24/Daljeet Ajnoha :  Dr. Avtar Singh Karimpuri, President of Bahujan Samaj Party (BSP), Punjab,...
article-image
पंजाब

तप अस्थान निर्मल कुटिया छंब वाली पंडवा में गुरमित समागम करवाया गया : संत गुरचरण सिंह पंडवा 

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा  –  तप अस्थान निर्मल कुटिया छंबवाली पंडवा  फगवाड़ा में श्री गुरु नानक देव जी के ज्योति ज्योत दिवस को समर्पित गुरमति समागम संत गुरचरण सिंह पंडवा के नेतृत्व में समूह...
Translate »
error: Content is protected !!