शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की गिरने से मौत : कुन्हा के पास पैर फिसलने से हादसा, मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

by

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिले में शादी समारोह से लौट रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय चमन लाल निवासी गांव चेहली, डाकघर कोहलड़ी, तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार चमन लाल 10 मई 2026 को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से गया हुआ था। समारोह संपन्न होने के बाद जब वह वापस अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुन्हा नामक स्थान पर उसका अचानक पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल अवस्था में उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि उन्हें किसी व्यक्ति पर किसी प्रकार का कोई शक नहीं है। प्रारंभिक जांच में मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।
इस संबंध में विजय सकलानी ने बताया कि शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है तथा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

21 से 24 जून तक बनीखेत के पधर चौगान में होगा आयोजन : सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक आयोजित एसडीएम अनिल भारद्वाज ने की अध्यक्षता

बनीखेत : ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने को लेकर आज एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में नाग मंदिर बनीखेत में एक बैठक का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने का विधेयक पारित : सरकार चालू वित्तीय वर्ष में 11 हजार करोड़ रुपए तक ऋण ले सकेगी

धर्मशाला : हिमाचल में कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने का विधेयक पारित हो गया गया है। शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सदन में शुक्रवार को राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंध (एफआरबीएम) संशोधन विधेयक 2023...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थी आत्मनिर्भर बनने के साथ आत्म-विकास पर भी दें ध्यान: राजेश धर्माणी कहा…..संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, सामूहिक चर्चा और सकारात्मक सोच को बनाएं जीवन का हिस्सा

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के विद्यार्थियों से किया संवाद एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर) 08 अगस्त : नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अस्पतालों में पर्ची बनाने के लिए शुल्क लगाने का तर्क हास्यास्पद -विमल नेगी के मौत की जांच में आरोपित किसकी शह पर पूछताछ से करते रहे किनारा : जय राम ठाकुर

 दिल्ली में आयोजित ‘अंबेडकर सम्मान समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष’ एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की स्थिति बहुत हास्यास्पद हो गई...
Translate »
error: Content is protected !!