परिवार संग टॉय ट्रेन में सफर कर भावुक हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

by

कालका-शिमला रेल यात्रा को राज्यपाल ने बताया अविस्मरणीय अनुभव

एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध कालका-शिमला टॉय ट्रेन में सफर कर हिमालय की खूबसूरत वादियों का आनंद लिया। इस यादगार यात्रा के दौरान उन्होंने प्रकृति की अनुपम छटा, पहाड़ों की शांति और परिवार के साथ बिताए गए पलों को बेहद खास बताया।
राज्यपाल ने अपनी यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिमला की सुरम्य वादियों से कालका तक टॉय ट्रेन की मनोहारी यात्रा परिवार के साथ एक अविस्मरणीय अनुभव रही। उन्होंने कहा कि प्रकृति की अद्भुत सुंदरता, पहाड़ों की शांत फिजाएं और अपनों का साथ जीवन में नई ऊर्जा और आत्मिक आनंद भर देता है।
उन्होंने आगे लिखा कि हिमालय की गोद में बिताए गए ऐसे क्षण हमेशा स्मृतियों में संजोए रहते हैं। यात्रा के दौरान राज्यपाल ने रास्ते में आने वाली हरियाली, सुरंगों, पुलों और पर्वतीय दृश्यों का भरपूर आनंद लिया। टॉय ट्रेन की धीमी रफ्तार और प्राकृतिक वातावरण ने इस सफर को और अधिक खास बना दिया।
कालका-शिमला रेलमार्ग अपनी ऐतिहासिक पहचान और प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। पहाड़ों के बीच गुजरती यह रेल यात्रा पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र मानी जाती है। राज्यपाल की इस यात्रा ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और पर्वतीय पर्यटन की विशेष पहचान को उजागर किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला तथा जिला परिषद चंबा की मतदाता सूची प्रकाशित

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला तथा जिला परिषद चंबा से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की प्रारूप...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपियों के खिलाफ मामला

पुनीत महाजन : चंडीगढ़/ जीरकपुर, 8 जून। जीरकपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर लोगों से कथित ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा पुलिस ने 1.44 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा यूपी का व्यक्ति

एएम नाथ । चंबा :  चंबा पुलिस ने यूपी के एक व्यक्ति को 1.44 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा है। कोकीन के साथ पकड़ा व्यक्ति पार्थ आरोड़ा निवासी सिटी अस्पताल गांधी नगर फैंडस एनकलेव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी पट्टा कल महलोग में लगाएगा 28वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर

पट्टा मेहलोग 09 जनवरी (तारा) : पट्टा महलोग क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को मजबूत करते हुए नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा 28वां निशुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!