शैलजा बनी मिसेज इंडिया यूनिवर्स का ताज : हॉकी खिलाड़ी पूनम बनी ब्रांड एंबेसडर

by

एएम नाथ । मंडी : आबकारी एवं कराधान विभाग जिला मंडी में कार्यरत सहायक आयुक्त जो विभाग में भी अपनी कार्यशैली के लिए एक चर्चित नाम है को मिसेज यूनिवर्स आर्गेनाइजेशन ने दिवलिशियसस मिसेज सीनियर इंडिया यूनिवर्स 2026 घोषित किया है।

उन्हें मंडी के होटल रीवर बैंक में आयोजित, अभिवादन सह शुभारंभ कार्यक्रम में ताज पहनाया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी रही पूनम परमार जो वर्तमान में सहायक बिक्री कर अधिकारी हैं, को इस आग्रेनाईजेशन ने हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।

मिसेज यूनिवर्स आर्गेनाइजेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेश मदान ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए शैलजा शर्मा को ताज पहनाया व पूनम परमार को ब्रांड एंबेसडर की उपाधि से नवाजा। इस मौके पर नरेश मदान ने कहा कि इस समारोह का उद्देश्य संगठन की पहलों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना है। प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत मंडी से की गई जो ग्लैमर, फैशन, व्यक्तित्व विकास और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर की , दिवालीशियस मिसेज इंडिया यूनिवर्स, प्रतियोगिता के लिए सीधे प्रवेश मिलेगा। उन्होंने शैलजा शर्मा व पूनम परमार को राज्य में महिलाओं के बीच आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए सराहा गया। इस कार्यक्रम के दौरान मंडी के गणमान्य लोग, महिला पुरूष मौजूद रहे। इस मौके पर महिलाओं को मिसेज यूनिवर्स आग्रेनाईजेशन द्वारा , प्यार की निशानी, के तौर पर एक एक स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब जल स्त्रोत विभाग पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने समस्याओं सम्बन्धी पूर्व राज्यसभा सांसद खन्ना से की भेंट 

पंजाब सरकार द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद पेंशन जारी न करने सम्बन्धी दी जानकारी होशियारपुर 1 सितम्बर :  पंजाब जल स्त्रोत विभाग पेंशनर्स एसोसिएशन के एक शिष्ट मंडल ने अपनी समस्याओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकतंत्र, विचारधाराएं और युवा नेतृत्व समय की मांग : कुलदीप सिंह पठानियां का पुणे छात्र संसद में संबोधन

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पुणे में आयोजित 14वीं अखिल भारतीय छात्र संसद को संबोधित करते हुए भारतीय लोकतंत्र, संविधान और विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं की भूमिका पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आमजन तक सुनिश्चित किया जाए ग्रामीण रोजगार, आवास और आजीविका योजनाओं का लाभ : ADC विनय कुमार*

एएम नाथ। धर्मशाला, 11 फरवरी: उपायुक्त कार्यालय में आज जिला में संचालित किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने की। बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 दिसंबर तक करें धर्मशाला मैराथन के लिए पंजीकरण : फुल मैराथन विजेता को एक लाख का इनाम और पोडियम पर जगह

एएम नाथ। धर्मशाला : एथलेटिक मैदान, धर्मशाला से 25 दिसंबर को आयोजित होने वाली धर्मशाला मैराथन ऑनलाइन पंजीकरण 20 दिसंबर तक किया जा सकता है। यह जानकारी नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने...
Translate »
error: Content is protected !!