242 पंचायतों के 1376 वार्डों के लिए स्थापित होंगे 1377 बूथ : केवल भोरंज की कंजयाण पंचायत के एक वार्ड में होंगे दो मतदान केंद्र

by
257 मतदान केंद्र संवदेनशील और 83 मतदान केंद्र अति संवेदनशील घोषित
एएम नाथ।  हमीरपुर 19 मई। जिला हमीरपुर में कुल 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान और उपप्रधान के 484 पदों, पंचायत सदस्यों के 1376, बीडीसी सदस्यों के 119 और जिला परिषद सदस्यों के 19 पदों सहित कुल 1998 पदों हेतु 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाआंे के चुनाव में जिला के कुल 3,63,699 मतदाता विभिन्न पदों के 4849 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं में 1,83,851 महिलाएं और 1,79,846 पुरुष हैं। थर्ड जेंडर के 2 लोगों के नाम भी मतदाता सूचियों में दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि 242 ग्राम पंचायतों के कुल 1376 वार्डों के लिए 1377 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत कंजयाण के एक वार्ड के लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अन्य सभी पंचायतों के प्रत्येक वार्ड के लिए एक-एक मतदान केंद्र होगा। प्रत्येक बूथ के मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी, दो मतदान अधिकारियों और एक सुरक्षा कर्मी सहित कुल 4 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। 1377 मतदान केंद्रों में से 257 को संवदेनशील और 83 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि विकास खंड नादौन की 62 पंचायतों के 342 वार्ड हैं। यहां बीडीसी के 27 और जिला परिषद के 4 वार्ड हैं।
विकास खंड बिझड़ी की 49 पंचायतों में 287 वार्ड हैं। जबकि, बीडीसी के 23 और जिला परिषद के 4 वार्ड हैं।
विकास खंड बमसन की 25 पंचायतों में 135 वार्ड हैं। जबकि, बीडीसी के 15 और जिला परिषद के 2 वार्ड हैं।
विकास खंड भोरंज की 44 पंचायतों में 264 वार्ड हैं। जबकि, बीडीसी के 22 और जिला परिषद के 4 वार्ड हैं।
विकास खंड हमीरपुर की 38 पंचायतों में 218 वार्ड हैं। जबकि, बीडीसी के 17 और जिला परिषद के 3 वार्ड हैं।
विकास खंड सुजानपुर की 24 पंचायतों में 130 वार्ड हैं। जबकि, बीडीसी के 15 और जिला परिषद के 2 वार्ड हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोली लगने से पिता-पुत्र की मौत का मामला : पुलिस की ओर से चार टीमों का गठन, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी: एसएसपी सुरेंद्र लांबा

होशियारपुर, 21 अक्टूबर :   बीती शाम थाना बुल्लोवाल क्षेत्र में हुई दोहरी हत्या के मामले में एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने आज बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर चार विशेष टीमों का गठन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा मेहलोग में मतगणना प्रक्रिया को संपन्न करने के उद्देश्य से कराया पूर्वाभ्यास

मतगणना के लिए तैयारियां पूरी की,  पूर्वाभ्यास में 25 मतगणना टेबल स्थापित किए। पट्टा मेहलोग, 29 मई (तारा) :जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों की मतगणना प्रक्रिया को सफल, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

जमानत याचिका फिर खारिज : मनी लांड्रिंग मामले में आप नेता सुरिंदर जैन की

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन व दो अन्य लोगों की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई अदालत की ओर से वीरवार को फिर से जमानत याचिका रद्द कर दी गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली…अणु के ग्राउंड में 26 सितंबर से शुरू होगी : डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भर्ती रैली के प्रबंधों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

लगभग 4571 युवाओं का होगा ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एएम नाथ। हमीरपुर 23 जुलाई। थल सेना में अग्निवीर भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने...
Translate »
error: Content is protected !!