राहुल गांधी का बयान कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति का प्रतीक : डॉ. सिकंदर कुमार

by

एएम नाथ । शिमला -राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से सेना के मनोबल और देश की उपलब्धियों पर सवाल उठाने की राजनीति करती रही है, जो देशहित में उचित नहीं है।
डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और मजबूत हुई हैं तथा भारतीय सेना को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है, जिससे देश की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा भी लगातार बढ़ी है।
उन्होंने आगे कहा कि आज देश की जनता विकास, स्थिरता और राष्ट्रहित की राजनीति चाहती है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम और नकारात्मकता फैलाने का कार्य कर रही है। डॉ. सिकंदर कुमार ने यह भी कहा कि जनता बार-बार कांग्रेस को नकार रही है और इसी कारण पार्टी नेतृत्व में निराशा दिखाई देती है, जिसका असर राहुल गांधी के बयानों में भी स्पष्ट रूप से नजर आता है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि देश को मजबूत नेतृत्व और सकारात्मक सोच की आवश्यकता है, न कि ऐसी राजनीति की जो समाज में विभाजन पैदा करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू को कहा “थैंक्यू” : शिमला शहर की माताओं और बहनों ने हर माह 1500 देने के लिए

एएम नाथ। शिमला :   शिमला जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आई सैंकड़ों माताओं और बहनों ने आज ओक-ओवर, शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी का बड़ा एक्शन : 26 लग्जरी गाड़ियां, 178.12 करोड़ की संपत्ति जब्त – 6 अचल संपत्तियों, 73 बैंक खातों में बैंक बैलेंस और 26 लक्जरी वाहनों को अस्थायी रूप से कुर्क

जालंधर :  शहर में व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड, बिग बॉय टॉयज समेत अन्य के खिलाफ जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट टीम ने एक्शन लिया है। जानकारी के अनुसार जांच में पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क की खुशी में हरोलीवासियों ने उद्योग मंत्री का किया शानदार वेल्कम

ऊना : हरोली विस क्षेत्र को बल्क ड्रग पार्क मिलने की खुशी में उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का हरोली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मानहानि मामले में अदालत में पेश हुईं कंगना रनौत : गलतफहमी पर जताया खेद

बठिंडा : अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत सोमवार को मानहानि के एक मामले में बठिंडा की एक अदालत में पेश हुईं और कहा कि उनके 2021 के ट्वीट को लेकर ”गलतफहमी” पैदा हुई है।...
Translate »
error: Content is protected !!