47 अतिसंवेदनशील, 130 संवेदनशील तथा 380 सामान्य मतदान केन्द्र : जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए कुल 557 मतदान केन्द्र स्थापित

by
एएम नाथ। बिलासपुर 22 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि आगामी 26, 28 तथा 30 मई को निर्धारित पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए जिला में कुल 557 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। जिनमें 47 अतिसंवेदनशील, 130 संवेदनशील तथा 380 सामान्य मतदान केन्द्र शामिल है।
उन्होंने बताया कि जिला में स्थापित कुल 557 मतदान केन्द्रों में से 152 सदर, 191 घुमारवीं, 135 झंडूता तथा 79 श्री नैना देवी जी विकास खण्ड के अंतर्गत स्थापित किए गए है। उन्होंने बताया कि सदर विकास खण्ड के अंतर्गत स्थापित कुल 152 मतदान केन्द्रों में से 09 अतिसंवेदनशील तथा 28 संवेदनशील, जबकि घुमारवीं विकास खण्ड के अंतर्गत स्थापित कुल 191 मतदान केन्द्रों में से 09 अतिसंवेदनशील तथा 77 संवेदनशील श्रेणी में है। इसी तरह जहां झंडूता विकास खण्ड के अंतर्गत स्थापित कुल 135 मतदान केन्द्रों में से 26 अतिसंवेदनशील तथा 20 संवेदनशील, तो वहीं श्री नैना देवी जी विकास खण्ड के अंतर्गत स्थापित कुल 79 मतदान केन्द्रों में से 03 अतिसंवेदनशील तथा 05 संवेदनशील मतदान केन्द्र है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री का जय राम सरकार पर सीधा आरोप : जयराम सरकार के कार्यकाल में नौकरी के नाम पर सिर्फ सौदा या सिफारिश

ऊना : गुरुवार को ऊना जिला मुख्यालय अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाला सरकार और पुलिस की मिलीभगत से संभव नहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैदल आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं का रखा जा रहा है विशेष ध्यान : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चंबा ने किया चंबा-भरमौर एनएच-154 ए का निरीक्षण भरमौर से दुर्गेठी तक का सड़क मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुला एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने 4 सितंबर को क्षतिग्रस्त चंबा -भरमौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रॉल व डिज़ल पम्पों पर पेट्रॉलियम उत्पादों की न्यूनतम रिजर्व क्षमता रखने हेतू जारी किए आदेश : जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा

ऊना, 2 जनवरी – ट्रक ऑप्रेटरों की हड़ताल के चलते जिला ऊना में पिछले दो दिनों से पेट्रॉलियम उत्पादों के स्त्रोतों की आपूर्ति बाधित हुई है जिसके कारण पेट्रॉलियम उत्पादों की उपलब्धता आवश्यकता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 सितंबर तक एग्री स्टैक पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें : उपायुक्त

सक्रिय लाभार्थियों में 78.72 प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनी डिजिटल क्रॉप सर्वे और मौसम उपकरणों की स्थापना में तेजी के निर्देश एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने एग्री स्टैक परियोजना...
Translate »
error: Content is protected !!