पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव

by
एएम नाथ।  जोगिन्दर नगर, 24 मई।  आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है।
इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।
उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समिति व जिला परिषद् सदस्यों की मत पेटियों को चौंतड़ा स्कूल में स्थापित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया जाएगा। 31 मई को चौंतड़ा स्कूल के वोकेशनल हॉल में पंचायत समिति व जिला परिषद् सदस्यों के मतों की गिनती की जाएगी।
*48 घंटे पूर्व संबंधित ग्राम पंचायत में बंद हो जाएगा चुनाव प्रचार*
मनीश चौधरी ने कहा कि मतदान वाली ग्राम पंचायतों में मतदान से 48 घंटे पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत समिति तथा जिला परिषद् के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। साथ ही कहा कि जिन उम्मीदवारों ने वाहनों एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार की अनुमति प्राप्त की है ऐसे सभी तरह का प्रचार अभियान भी संबंधित पंचायत में 48 घंटे पूर्व बंद हो जाएगा। इस दौरान यदि कोई चुनाव प्रचार करते हुए पाया जाता है तो उसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।
*मतदान सुचारू तौर पर संपन्न करवाने को आठ सेक्टर अधिकारी व दो सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात*
तीन चरणों में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को सुचारू तौर पर करवाने के लिए पूरे चौंतड़ा ब्लॉक को आठ सैक्टर में विभाजित किया गया है। जिसके लिए आठ सेक्टर ऑफिसर तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है।
*26, 28 व 30 मई को इन ग्राम पंचायतों में होगा मतदान*
पहले चरण में 26 मई को ढेलू, द्रुबल, तुलाह, पीहड-बेहड़लू, सगनेहड़, बदेहड़, भगेहड़, कुठेड़ा, टिकरू, बाग, खद्दर, खुड्डी, गोलवां, धार,भडयाड़ा व गलू पंचायतों में चुनाव होगा। इसी तरह दूसरे चरण में 28 मई को ग्राम पंचायत पीपली, दलेड, पसल, मटरू, भडयाड़ा बूहला, भड़ोल, मैन-भरौला, मतेहड़, कथौण, कोलंग, ऊपरीधार, खड़ीहार, योरा,चौंतड़ा व टिकरी मुशैहरा जबकि 30 मई को ग्राम पंचायत लांगणा, ऊटपुर, ऐहजु, तलकेहड़,भगेर-रक्तल, द्राहल, सैंथल पड़ैन, रोपड़ी, सिमस, त्रेम्बली, रोपड़ी कलैहडू, डोहग तथा ममाण-बनान्दर में मतदान होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा अध्यक्ष के लिए संजय जोशी के नाम के मायने, क्या केन्द्र सरकार पर शिकंजा कसना चाहता है संघ?

बे समय राजनीतिक वनवास भोग रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक संजय जोशी का नाम अचानक भाजपा अध्यक्ष पद के लिए उभरकर आया है। यह एक संयोग है या फिर किसी ‘खास रणनीति’...
article-image
पंजाब

111 नशा तस्कर गिरफ्तार : 3.7 किलो हेरोइन, 253 किलो चूरा पोस्त बरामद- 40 दिनों में 5535 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य से नशों के पूरी तरह से खात्मे के लिए शुरू किए गए युद्ध नशों विरुद्ध को 40वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईएएस गंधर्व राठौर की कहानी अपने आपमें प्रेरणादायक

हिमाचल के अफसर से लव मैरिज, पिंक सिटी से नाता कभी ममता सरकार उनको रिलीव न करने के खिलाफ गई थी हाईकोर्ट एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के ख‍िलाफ उतरे 25 दल : कहा मिलकर लड़ने का ऐलान, सड़क पर उतरकर बीजेपी की नाक में दम कर देंगे

नई दिल्ली : भाजपा को मात देने के ल‍िए INDIA अलायंस के नेताओं की बहुप्रत‍िक्ष‍ित मीटिंग हुई. 25 दलों के नेता कमर कसकर उतरे. लगा क‍ि कुछ बड़ा फैसला होगा. साथ मिलकर लड़ने का...
Translate »
error: Content is protected !!