विशाल चौधरी को मातृ शोक : कांता देवी के निधन पर जताया शोक

by

बीबीएन 25 मई (तारा) ;  गुल्लरवाला पंचायत के निवासी दिल्ली में जीएसटी, कस्टम एवम नारकोटिक्स विभाग में डिप्टी कमिश्नर
(जीएसटी) के पद पर तैनात विशाल चौधरी (आईआरएस) की माता कांता देवी (57) पत्नी डॉक्टर भाग सिंह चौधरी का रविवार देर रात को बीमारी के कारण निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। सोमवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार गुल्लरवाला के मोक्ष धाम में उनके परिजनों सहित अन्य सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में किया गया। दिवंगत कांता देवी पिछले दो वर्षों से असाध्य रोग से पीड़ित थे। गत रात्रि उनका निधन हो गया। उनके निधन से ग्राम पंचायत गुल्लरवाला में शोक का माहौल है। डॉ भाग सिंह चौधरी ने बताया कि उनकी पत्नी बहुत ही धार्मिक स्वभाव वाली सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने वाली महिला थी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है डेढ़ वर्ष के अंतराल में उनके परिवार के तीन सदस्यों का निधन हो गया।
उनके अंतिम संस्कार के अवसर पर दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, राज कुमार राजू, गुरनाम सिंह चौधरी, अमर सिंह, भाग सिंह, संजय राय, राजेन्द्र झल्ला, डॉ राम आसरा, व सरदार हरभजन सिंह, राम लोक चौधरी, रमन कौशल, राम लोक धर्मपुरी सहित
सैंकड़ों गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी सवेदना प्रकट की है।
फोटो: फाइल फोटो कांता देवी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन नामावली से संबंधित आपत्ति या आक्षेप 17 अक्तूबर तक करें प्रस्तुत : DC प्रियंका वर्मा

एएम नाथ। नाहन, 14 अक्तूबर। उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2025 के लिए तैयार की जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का संशोधित प्रवास कार्यक्रम जारी

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 फरवरी से जिला चंबा के प्रवास पर आ रहे हैं यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 24 फरवरी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई पास फिटर/इलेक्ट्रीशियन के लिए नौकरी का अवसर

धर्मशाला, 9 जून। रोजगार अधिकारी धर्मशाला आकाश राणा ने बताया कि मैसर्ज सुपर होज़ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी द्वारा ट्रेनी मशीन ऑपरेशन के 10 पद अधिसूचित किए गए हैं। उन्होनें बताया कि इसके लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल से भेंटकर उपायुक्त ने दिया मिंजर मेले का निमंत्रण

राज्यपाल 23 जुलाई को करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ चंबा,19 जुलाई: उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज राजभवन शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023...
Translate »
error: Content is protected !!