चम्बा जिलाध्यक्ष में 28 मई को द्वितीय चरण के अंतर्गत 116 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

by

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 28 मई को द्वितीय चरण के अंतर्गत ज़िला के 116 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।
मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे चरण के अंतर्गत विकास खंड चम्बा की 16, भरमौर की 15, तीसा की 18, मैहला की 18, पांगी की 9, सलूणी की 16 और भटियात की 24 पंचायतें शामिल हैं।
उन्होंने साथ में यह भी बताया कि दूसरे चरण के अंतर्गत ज़िला के जनजातीय उपमंडल भरमौर तथा पांगी में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होगी। इसके अतिरिक्त जिला के पांच विकास खंडों चंबा, मैहला, तीसा, सलूणी एवं भटियात में तीसरे चरण के तहत 30 मई को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।

—————-
विकास खण्ड चम्बा के तहत इन ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

प्रौथा, हरिपुर, द्रमण, झुलाड़ा, प्राहनवी, पल्यूर, घघरौता, बरौर, द्रड्डा, चीलबंगला, सरू, औड़ा, हमल, चंडी, भड़ोह व कियाणी
—————–
विकास खण्ड भरमौर

प्रंघाला, चोबिया, खणी, संचुई, भरमौर, चन्हाौता, ग्रीमा, बजोल, दियोल, कुठेहड़, लामू, रूणुकोठी, औरा, सिंयूर व गरोला
—————–
विकास खण्ड तीसा

देहग्रां, तीसा-1, चरड़ा, भराड़ा, चरोड़ी, भलोड़ी, झज्जाकोठी, हरतवास, बोंदेड़ी, सत्यास, देवीकोठी, बैरागढ़, बिहाली, सन्तेवा चिल्ली, बघेईगढ़, भावला, कोहाल व थल्ली
——————
विकास खण्ड मैहला

गुवाड़, उटीप, वाट, रजेरा, बैली, बख्तपुर, कोलका, जटकरी, चड़ी, डुलाड़ा, धिमला, तागी, गैहरा, छतराड़ी, खुन्देल, प्रीणा, कलमला व बन्दला
=———–
विकास खण्ड पांगी

धरवास, लुज, हुडान भटोरी, किलाड़, फिंडरू, कुमार, मिंधल, शूण व पुर्थी
—————-
विकास खण्ड सलूणी

हिमगिरी, डियूर, पिछला-डियूर, सियुला, पुखरी, गवालू, दिघाई, बाड़का, सेरी, ब्याणा, ओहरा, सनूह, सलूणी, भान्दल, बांगल व भुनाड़
————–
विकास खण्ड भटियात

बलाना, थुलेल, मोतला, रजैं, गरनोटा, जसूर, रायपुर, मोरठू, खनोड़ा, जन्द्रोग, जतरुण, कथेट, खडेडा, होबार, गडाना, तुनुहट्टी, ढलोग, नैनीखड्ड, मोरनू, समलेउ, टप्पर, मनोला, बाथरी व मलूड़ा ग्राम पंचायतों में वोट डाले जाएंगे।
उपायुक्त ने समस्त मतदाताओं से आगामी चरणों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

काग्रेस से टिकट की दौड़ में हरदीप सिंह बावा और उज्ज्वल सिंह राणा : भाजपा से केएल ठाकुर का प्रत्याशी बनना तय

एएम नाथ।  नालागढ़ :  सोलन जिले का विधानसभा क्षेत्र इसी के साथ संपूर्ण सोलन जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जो 15 जुलाई तक लागू रहेगी। गौरतलब है कि नालागढ़ से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी-11 व मेडिकल कॉलेज चंबा के बीच खेला गया दोस्ताना क्रिकेट मैच

एएम नाथ। चम्बा : एनएचपीसी के खेल मैदान में डीसी-11 व मेडिकल कॉलेज चंबा के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया। 20-20 ओवर के इस मैच में डीसी-11 की टीम विजेता रही। नशे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की एफआईआर, पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल हाईकोर्ट ने सूचना या शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज करने में देरी किए जाने पर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला, चेहरे पर आई चोटें : रेलवे कार्यालय में हुई बहस मारपीट में बदली

एएम नाथ। बिलासपुर  :   कांग्रेस नेता एवं बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में उनको काफी चोटें आई हैं। यह घटना बिलासपुर जिला मुख्यालय की कुछ दूरी पर...
Translate »
error: Content is protected !!