ठेड़पूरा शलगा रोड की हालत खस्ता : करोड़ों रुपये खर्च करने पर भी नहीं बनी 3 किलोमीटर सड़क।

by

पट्टा मेहलोग, 2 जून (तारा) : पिछले ढाई दशक से निर्माणाधीन ठेड़पूरा-शलगा-गुनाई रोड का कार्य कछुआ चाल से चल रहा है और जो सड़क बनी है वह भी दयनीय हालत में है। वर्ष 2000 में इस सड़क का कार्य शुरू करवाया था लेकिन अभी तक 3 किलोमीटर भी सही ढंग से नहीं बनी है।
चार वर्ष पूर्व सरकार ने ठेड़पूरा- शलगा तक की तीन किलोमीटर सड़क की कटिंग, चौड़ीकरण, गटका तथा मेटलिंग के लिए 90 लाख रुपये स्वीकृत किये थे जिसके कार्य के लिए टेंडर भी लगे व गटके का कार्य ठेकेदार को आवंटित भी किया गया था।इससे पूर्व भी इस सड़क पर लाखों रुपये खर्च किये जा चुके है। तत्कालीन वन,परिवहन एवम खेल मंत्री ने शलगा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग को आदेश किये थे लोगों की परेशानी के मद्देनजर तीन किलोमीटर सड़क को प्राथमिकता के आधार पर पक्का रोड बनाया जाए।
पट्टा नाली पंचायत के पूर्व उपप्रधान शिव कुमार ठाकुर ने बताया कि तीन वर्ष बीत जाने पर ठेकेदार ने कोई कार्य नहीं किया। गत वर्ष भारी बरसात के कारण इस रोड की हालत बहुत ही दयनीय हो गई थी। जिस कारण थोड़ी सी वर्षा होने पर कीचड़ हो जाता है। जिसके कारण बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में नव निर्वाचित प्रधान आशा कंवर से बात की तो उन्होंने बताया कि इस सड़क का कार्य वह प्राथमिकता के आधार पर करवाने का प्रयास करेंगे।
अक्टूबर 2024 तक यह रोड़ तैयार होना था लेकिन परंतु टेंडर अवधि पूरी होने के दो साल बीत जाने पर भी तीन किलोमीटर में गटका नहीं बिछा है जहां डाला भी है वहां पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है परिणामस्वरूप थोड़ी वर्षा होने पर सड़क में जगह जगह तालाब बन जाते है और धूप लगने पर धूल ही धूल हो जाती है। पंचायतों के चुनाव के दौरान दर्जनों वाहन इस मार्ग से सलगा व कुनाना मतदान केंद्रों की तरफ आते जाते रहे उन्हें सड़क में जगह जगह कीचड़ के कारण वाहनों को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
बॉक्स:
उधर इस सम्बंध में लोक निर्माण विभाग चंडी के सहायक अभियंता कुलभूषण गुप्ता ने बताया कि इस निर्माणाधीन सड़क को 6 किलोमीटर की नाबार्ड के तहत पक्का रोड बनाने की डीपीआर तैयार की जा रही है स्वीकृति उपरांत कार्य सम्पन्न किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षित भवन निर्माण के लिए तकनीकी सहायकों को दिए टिप्स

धर्मशाला, 20 फरवरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से धर्मशाला में दिवसीय सुरक्षित भवन निर्माण का प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में ब्लाॅक नगरोटा बगवां, धर्मशाला, कांगड़ा एंव रैत से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने बसोली में 17 लाख रुपये लागत की अत्याधुनिक एंबुलैंस को दिखाई हरी झंडी

ऊना, 1 फरवरी – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल ंिसह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत बसोली में आयोजित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने 17 लाख लागत की अत्याधुनिक सुविधाओं से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष 4000 पद भरे जाएंगे : मुकेश अग्निहोत्री

जल शक्ति विभाग की कार्यशाला में बोले उपमुख्यमंत्री, कर्मचारियों के हित में होंगे निर्णायक फैसले रोहित जसवाल / एएम नाथ।  ऊना, 25 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग में इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काली माता भनोता में कीर्तन पर झूमें भक्त

एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत भनोता के काली माता मंदिर में कीर्तन मण्डली सेरु द्रड्डा की महिलाओं ने भक्तिमय भजनो से किया भक्तों को नाचने पर मजबूर गाँव सेरु से अनामिका शर्मा और कमल...
Translate »
error: Content is protected !!