अवैध रिवाल्वर, 4 जिंदा कारतूस व 6.75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन बरामद ,2 आरोपी गिरफतार.

by

पुनीत महाजन:  चंडीगढ़ /श्री गंगानगर :  जिले की रावला व पुरानी आबादी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 1 अवैध रिवाल्वर, 4 जिंदा कारतूस व 6.75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन बरामद,2 आरोपियों को गिरफतार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने दी जानकारी की
पुलिस थाना रावला बलवंतराम पुनि. थानाधिकारी पुलिस थाना रावला के नेतृत्व में गिरधारी सिह उनि. ने मय थाना स्टाफ के दौराने गश्त रिको एरिया रावला से आरोपी सौरभ उर्फ गिरधारी पुत्र रोशनलाल उम्र 19 साल निवासी वार्ड नम्बर 05, रावला मण्डी के कब्जे से 06.75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) बरामद कर आरोपी को गिरफतार किया, जिस पर पुलिस थाना रावला में आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 121/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान मीठालाल उनि. पुलिस थाना नई मण्डी घड़साना के सुपुर्द किया गया है। आरोपी से प्रकरण मे अनुसंधान जारी है। वहीं
पुलिस थाना पुरानी आबादी रमेश पुनि. थानाधिकारी पुलिस थाना पुरानी आबादी के नेतृत्व मे छिन्द्रपाल सिंह सउनि. ने मय थाना स्टाफ मल्टीपर्पज स्कुल ग्राउण्ड पुरानी आबादी श्रीगंगानगर से आरोपी संजय कुमार पुत्र मनोज कुमार उम्र 34 साल निवासी खटीक मोहल्ला पुरानी आबादी जिला श्रीगंगानगर हाल किरायेदार रमेश चौक के पास के कब्जे से 1 अवैध रिवाल्वर मय 4 जिन्दा कारतूस अनुमानित 0.32 के बरामद कर आरोपी को गिरफतार किया, जिस पर पुलिस थाना पुरानी आबादी में आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 135/2026 धारा 3/25, (1-बी) (ए) आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान धर्मपाल सउनि. के सुपुर्द किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड : हिमाचल में कर्मचारियों को अब दफ्तरों में जींस-टीशर्ट पहनने पर नो एंट्री….जानें कैसा हो ड्रेस कोड

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड फॉलो करने का आदेश दिया गया है. नए आदेश के बाद अब सरकारी कर्मचारी जींस-टीशर्ट पहनकर दफ्तरों में नहीं आ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने ऊना विस क्षेत्र में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना विस क्षेत्र में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनकी परियोजनाओं पर चर्चा की...
article-image
पंजाब

फरार आतंकी योगराज गिरफ्तार : 2 AK-56, 1 पिस्टल और टिफिन बम बरामद

अमृतसर : पंजाब की अमृतसर पुलिस ने मंगलवार को नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंड़ाफोड़ किया। पुलिस ने नार्को-टेरर मॉड्यूल से जुड़े तरनतारन निवासी योगराज उर्फ योग को रमदास सेक्टर से गिरफ्तार किया। उससे दो AK-56,...
article-image
पंजाब

सुनील जाखड़ के खिलाफ फौरन परचा दरज किया जाए – प्रणव कृपाल

 गढ़शंकर :   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के खिलाफ बोलते हुए यूथ कांग्रेस नेता प्रणव कृपाल ने कहा कि सुनील जाखड़ द्वारा दलितों को पाँव की जूती कहना बेहद निंदनीय...
Translate »
error: Content is protected !!