शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के चार शिक्षकों को मिला महाऋषि विश्वमित्र गुरु सम्मान

by

पट्टा मेहलोग, 13 जून (तारा) : राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेमिनार सह “महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान–2026” कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के शिक्षकों ने भाग लिया।

हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला सोलन के शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के चार शिक्षकों ने इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त कर प्रदेश और जिले का गौरव बढ़ाया। सम्मान प्राप्त करने वालों में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा मेहलोग की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता डॉ. अमनप्रीत, राजकीय उच्च विद्यालय घियांन की मुख्याध्यापिका शालू महाजन, जीएचएस भावगुड़ी के टीजीटी अरुण, तथा जीपीएस धौलर के जेबी टी नवीन गौतम शामिल हैं।
कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र, उपनिदेशक (क्वालिटी कंट्रोल ), राज कुमार प्रशार, उप जिला शिक्षा अधिकारी तथा गीतांजलि, प्राचार्य, डाइट सोलन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सम्मानित शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचारपूर्ण शिक्षण, समर्पित सेवा तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा मेहलोग की प्रिंसीपल श्वेता गुप्ता ने सभी सम्मानित शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल संबंधित शिक्षकों बल्कि पूरे विद्यालय, ब्लॉक एवं जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी शिक्षक भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित करते रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जन समस्याओं का संतोषजनक समाधान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – संजय अवस्थी

महत्वकांक्षी राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप, हिम गंगा जैसी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का किया आग्रह अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग)...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में कल दिल्ली के लिए जत्थे होंगे रवाना

गढ़शंकर: किसानी मोर्चे को समर्पित संयुक्त किसान मोर्चा की एक विशेष बैठक गांव लल्लियां में हुई। बैठक में 21 जुलाई को जत्थों के रूप में दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए विचार विमर्श...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने किया पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

सुजानपुर 24 मार्च। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह, राजस्व और जनजातीय विकास) ओंकार चंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन के...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur News : खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया हौसला: स्पोर्ट्स विंग खिलाड़ियों को 12 लाख रुपए की आधुनिक खेल सामग्री वितरित

खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन होशियारपुर :  पंजाब में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने की दिशा...
Translate »
error: Content is protected !!