चंडीगढ़ सेक्टर-36 के विकास को मिली नई रफ्तार, जसबीर सिंह बंटी के पहल और प्रयासों से शुरू हुआ पेवर ब्लॉक नवीनीकरण कार्य

by

चंडीगढ़ के सभी पार्कों के बाहर लगाए जाएंगे उच्च गुणवत्ता वाले नए पेवर ब्लॉक, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून। सेक्टर-36 के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नगर निगम चंडीगढ़ ने सेक्टर के विभिन्न पार्कों के बाहर पेवर ब्लॉक लगाने एवं मरम्मत कार्य का शुभारंभ कर दिया है। इस विकास कार्य के शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने एरिया पार्षद एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी का आभार व्यक्त करते हुए इसे सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
सेक्टर-36 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मेजर जनरल सी.एस. बबली ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्कों के बाहर लगे अधिकांश पेवर ब्लॉक लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में थे, जिससे वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए श्री जसबीर सिंह बंटी ने लगातार नगर निगम अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया और कई बार मौके का निरीक्षण कर कार्य को प्राथमिकता देने की मांग की।
उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत सेक्टर के सभी पार्कों के बाहर 70:30 के अनुपात में पुराने पेवर ब्लॉकों की मरम्मत और नए ब्लॉकों की स्थापना की जाएगी। क्षतिग्रस्त एवं टूटे हुए ब्लॉकों को हटाकर उनकी जगह उच्च गुणवत्ता वाले नए पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे, जिससे पार्कों के आसपास का वातावरण अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और आकर्षक बनेगा।
मेजर जनरल सी.एस. बबली ने कहा कि जसबीर सिंह बंटी हमेशा क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय रहते हैं। उनकी निरंतर मेहनत, जनहित के प्रति प्रतिबद्धता और प्रशासन के साथ लगातार समन्वय के चलते यह महत्वपूर्ण कार्य शुरू हो पाया है।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद पार्कों में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और अन्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही सेक्टर-36 की सुंदरता और आधारभूत ढांचे में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।
क्षेत्रवासियों ने जसबीर सिंह बंटी तथा नगर निगम प्रशासन का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सेक्टर-36 के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्य इसी प्रकार प्राथमिकता के आधार पर जारी रहेंगे, जिससे क्षेत्र को एक आदर्श एवं सुविधाजनक आवासीय क्षेत्र के रूप में और अधिक विकसित किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष 11 जनवरी को बडद्रमण से बनोली संपर्क मार्ग का करेंगे भूमि पूजन

एएम नाथ। चंबा 10 जनवरी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 11 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे रायपुर फगोट संपर्क मार्ग के शेष कार्य का भूमि पूजन करेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने नाबार्ड के सलाहकार से किया होली उतराला मार्ग को जल्दी पूर्ण करने का आग्रह

एएम नाथ। शिमला : भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने आज शिमला सचिवालय में सलाहकार परियोजना (नाबार्ड ) श्री बासु सूद जी से शिष्टाचार भेंट की। एस दौरान उन्होंने सलाहकार नाबार्ड से भरमौर...
article-image
पंजाब , समाचार

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 14वें फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़ : पहले दिन फतेहपुर खुर्द और बंगा की टीमों ने आपने मैचों में की जीत दर्ज

गढ़शंकर, 17 नवम्बर : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा स्वर्गीय दिलप्रीत सिंह ढिल्लों की याद को समर्पित 14वें वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का सरदार जरनैल सिंह स्टेडियम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!